7.80 लाख से राजीव काॅलोनी में बनेगी सड़क व नाली

अजमेर, 22 दिसम्बर।
विधायक वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को उनके विधान सभा क्षेत्र के वार्ड 55 में स्थित राजीव काॅलोनी में सड़क व नाली निर्माण के कार्य का शुभारम्भ किया। इस सड़क के निर्माण के लिए उनके विधायक कोष से 7.80 लाख रूपये स्वीकृत किये गये।
देवनानी ने बताया कि राजीव काॅलोनी क्षेत्र में सड़क के अभाव में क्षेत्रवासियों को बहुत परेशानी हो रही थी। क्षेत्रवासियों की मांग पर राधेश्याम वर्मा की दुकान से लालाजी बैरवा के मकान तक सड़क व नाली निर्माण का कार्य विधायक कोष से स्वीकृत किया गया।
इस अवसर पर बजरंग मण्डल महामंत्री गंगा राम सैनी, राजीव भारद्वाज, शहर जिला मंत्री राजेश शर्मा, बूथ अध्यक्ष अनिल मेहरा, ताराचंद जांगीड, कैलाश सैन, पण्डित जगदीश, रामस्वरूप, बालकिशन, लल्लूजी आदि भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!