कार्यकर्ता पालिका में भा ज पा बोर्ड बनाने को जुट जाएँ–पवन जैन

केकडी 3 जनवरी(पवन राठी)
भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल की संगठनात्मक बैठक अजमेर देहात जिला महामंत्री व केकड़ी शहर मंडल के प्रभारी पवन जैन के सानिध्य में संपन्न हुई बैठक के प्रारम्भ में जिला महामंत्री पवन जेन ने केकडी व सावर पंचायत समितियो में दोनो जगह प्रधान बनाने पर भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी व
संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी लेते हुए प्रत्येक बूथ पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर पार्टी की विचारधारा तथा गतिविधियों व केन्द्र सरकार कि योजनाऔ की जानकारी देने का भी आव्हान किया तथा आगामी संगठनात्मक कार्यो की जानकारी देते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर, नगरपालिका चुनाव व राम मंदिर हेतु निधि संग्रहण में सहयोग करने सहित विभिन्न मुद्दों पर कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया गया साथ ही पवन जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है जिसमें राष्ट्रवाद की विचारधारा को लेकर हम कार्य कर रहे हैं जिसका उद्देश्य भारत को शक्तिशाली बनाकर परम वैभव की ओर ले जाना है भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने कश्मीर से धारा 370 हटाने ट्रिपल तलाक कानून लागू करने सी ए ए कानून बनाकर विदेशों से प्रताड़ित व्यक्तियों को नागरिकता दिलाने, किसानों के लिए किसान सम्मान निधि सहित कृषि सुधार कानून बनाने के साथ ही राम मंदिर निर्माण की बाधाओं को त्वरित गति से दूर करने जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं लेकिन विपक्षी दल किसान भाइयों को गुमराह कर आंदोलन में धकेल रहे हैं जबकि नए कृषि सुधार कानून किसानों के हित में है व किसानों की आय बढ़ाने के लिए इन कानूनों में व्यवस्था की गई है यह हम सभी कार्यकर्ताओं को किसान भाइयों को बताकर झूँठ का पर्दाफाश करे साथ ही आगामी नगर पालिका चुनावो में भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड बनाना है इसलिए कार्यकर्ता तैयारी में जुट जाए,मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी ने संगठनात्मक कार्यो के लिए सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए नगरपालिका चुनावो की तैयारी में जुटने का आव्हान किया।भाजपा नेता राजेंद्र विनायका ने सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओ व पार्टी पदाधिकारियों को अपना अमूल्य सहयोग देकर संगठन का कार्य करने हेतु आभार व्यक्त किया,संचालन महामंत्री रामबाबू सागरिया ने किया।प्रारम्भ में पूर्व विधायक गोपाल लाल धोबी पूर्व चेयरमैन व मंडल अध्यक्ष किशनलाल डिसानिया पूर्व चेयरमैन अनिल मित्तल पूर्व अध्यक्ष बलराज मेहरचंदानी ने जिला महामंत्री पवन जैन का दुपट्टा पहना कर स्वागत किया।बैठक में भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका,पूर्व विधायक गोपाल लाल धोबी, पूर्व चेयरमैन अनिल मित्तल, पूर्व मंडल अध्यक्ष व पूर्व चेयरमैन किशन लाल डसाणिया, अजमेर जिला महामंत्री रायचंद बागड़ी,
मंडल अध्यक्ष अनिल राठी,जिला कार्यकारिणी सदस्य सत्यनारायण चौधरी,रामनिवास तेली व बलराज मेहरचंदानी,मण्डल
उपाध्यक्ष महावीर साहू, राजराजेश्वर व्यास,विमला डसानिया व सत्यनारायण माली, पूर्व मंडल अध्यक्ष बद्री माली, महामंत्री रामबाबू सागरिया,अर्जुनसिंह शक्तावत व कमल सांखला , मंत्री सुरेश सेनप्रीतम जैन राजेंद्र चौधरी व यशोदा बेरवा, कोषाध्यक्ष लोकेश साहू सहित पदाधिकारी उपस्थित थे,बैठक में
धनराज नायक, सुरेश बेरवा, रामलाल डसानिया, श्री राम आचार्य, राकेश तेजी, शंकर लक्षकार, विनोद जैन ने सहयोग प्रदान किया।

error: Content is protected !!