श्रीराम मंदिर निर्माण में सहभागी बनेगा ब्यावर

ब्यावर, 3 जनवरी। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण में शहरवासी भी सहभागी बनेंगे। इसके लिए श्रीराम मंदिर निर्माण निधि संग्रह समिति की ओर से निधि समर्पण अभियान चलाया जाएगा। मकर संक्रांति पर्व से इस कार्यक्रम की शुरूआत होगी।
समिति से जुड़े कार्यकर्ता शहरी क्षेत्र के साथ प्रत्येक गांव के हर घर तक संपर्क कर निधि समर्पण के लिए प्रेरित करेंगे। दान-पुण्य के पर्व पर मंदिर निर्माण के लिए सहयोग देना लोगों के लिए पुण्य का कार्य होगा। निधि समर्पण अभियान के आरंभ होने से पूर्व शहर में मंडलवार बैठकें आयोजित की जा रही है। रविवार को मातृभूमि मंडल की प्रेमनगर बस्ती में श्रीराम मंदिर समर्पण निधि समिति की बैठक हुई। नगर सह संयोजक राजेश मोयल ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर करोड़ों लोगों की सामूहिक संकल्प शक्ति का प्रतीक होगा। सभी लोगों को मंदिर निर्माण में सहयोग करना चाहिए। बैठक में मंडल प्रमुख कृष्णा भूतड़ा, बस्ती प्रमुख डूंगर सिंह, बस्ती सह प्रमुख दीपेश प्रजापति, राजेंद्र प्रजापति, कपिल जैन, चंद्रभान शर्मा, शंकरलाल सेन, भोजराज सिंह चौहान, एडवोकेट नरपत सिंह, डूंगर सिंह चांग, मुकेश जांगिड़, ब्रह्मदेव शर्मा सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।

सुमित सारस्वत
सह प्रचार प्रमुख
श्रीराम मंदिर निर्माण निधि संग्रह समिति

error: Content is protected !!