नगरीय निकाय चुनाव के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित

अजमेर, 08 जनवरी। नगरीय निकायों के आमचुनाव 2021 में सुविधा केन्द्र, अभाव अभियोगाें के नियमित पंजीकरण एवं निराकरण तथा आचार संहित की पालना के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय में बहुउद्देशीय केन्द्रीय नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि इस नियंत्रण कक्ष के टेलीफोन नंबर 0145-2621016 हैं। यह नियंत्रण प्रातः 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक कार्यशील रहेगा। इसके लिए प्रोटोकोल अधिकारी श्री आलोक जैन प्रभारी अधिकारी तथा जिला रोजगार अधिकारी श्री मधुसुदन जोशी सहायक प्रभारी अधिकारी होंगे। प्रभारी कर्मचारी के रूप में श्री नरेन्द्र चौधरी कार्य करेंगे।

error: Content is protected !!