श्री राम मंदिर निधि समर्पण अभियान
ब्यावर, 12 जनवरी। अयोध्या जन्मभूमि पर भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण में जनसहभागिता के लिए शहर के साथ गांवों में भी बैठकों का दौर जारी है। सह प्रचार प्रमुख सुमित सारस्वत ने बताया कि जवाजा क्षेत्र के किशनपुरा, कालीकंकर, कोटड़ा, नाईकला में ग्राम समिति की बैठकें परियोजना प्रमुख लक्ष्मीनारायण की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
श्री राम मंदिर निर्माण निधि संग्रह समिति के जिला सह प्रमुख पृथ्वीसिंह भोजपुरा ने कहा कि आगामी 15 जनवरी से 15 फरवरी तक निधि समर्पण अभियान चलेगा। यह विश्व का सबसे बड़ा जन संपर्क अभियान होगा। इसके तहत देश के 5 लाख गांवों व शहरों में 11 करोड़ परिवारों के 65 करोड़ लोगों तक संपर्क किया जाएगा।
इसी प्रकार ब्यावर शहरी क्षेत्र में भी संकेश्वर मंडल की बैठक का आयोजन हुआ। पार्षद नानूराम देवड़ा, जयसिंह कड़ीवाल, मोहन सिंगारिया, मंडल प्रमुख सूरज चौहान व पृथ्वीसिंह भोजपुरा ने प्रभु श्रीराम का पूजन किया। बैठक में क्षेत्रवासियों ने अभियान में हर संभव सहयोग का भरोसा जताया। मंडल की समस्त बस्तियों में अधिक से अधिक लोगों से संपर्क कर धनराशि संग्रह करने का संकल्प लिया। बैठक में गुरुशरण गोयल, सुरेश चौहान, दिनेश सालवी, दिनेश कमालिया, अशोक गोयल, फतेह सिंह, देवेंद्र सिंह, लोकेंद्र सिंह, जसवंत सिंह, कैलाशचंद जांगिड़, धर्म जनागल सहित कई क्षेत्रवासी उपस्थित हुए।
सुमित सारस्वत
सह प्रचार प्रमुख
श्री राम मंदिर निर्माण निधि संग्रह समिति