रामद्वारा से होगा निधि समर्पण का शुभारंभ

ब्यावर, 14 जनवरी। अयोध्या में जन्मभूमि पर बनने वाले श्रीराम मंदिर के लिए निधि समर्पण अभियान का शुभारंभ रामद्वारा से होगा। सह प्रचार प्रमुख सुमित सारस्वत ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर 3 बजे भगवान श्रीराम की आराधना के साथ अभियान का आगाज किया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री शशिप्रकाश इंदौरिया मुख्य वक्ता होंगे। कार्यक्रम में संत केवलराम रामस्नेही, महंत फतेहगिरी महाराज, महंत द्वारकागिरी महाराज व अन्य संतों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही अयोध्या में कारसेवा करने वाले रामभक्तों व भामाशाहों का अभिनंदन करेंगे। अभियान की शुरूआत होने के बाद टोली कार्यकर्ता श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग लेने घर-घर तक जाएंगें। निधि संग्रह का कार्य 10, 100 व 1000 के कूपन व इससे बड़ी राशि के लिए रसीद के माध्यम से किया जाएगा। कूपन व रसीद पर भगवान श्रीराम व प्रस्तावित मंदिर का चित्र अंकित होगा। अभियान की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

सुमित सारस्वत
सह प्रचार प्रमुख
श्री राम मंदिर निर्माण निधि संग्रह समिति

error: Content is protected !!