एक दिन में 68 लोगो द्वारा 71 नामांकन प्रस्तुत किये गए

बगावत के खोफ से कांग्रेस व भा ज पा द्वारा ऐंन वक़्त पर दिए जाएंगे सिंबल
केकड़ी 14 जनवरी (पवन राठी)पालिका चुनाव2021 के लिए आज अपने अपने नामांकन प्रस्तुत करने का तांता लगा रहा।उपखंड कार्यालय में मेले सा माहौल नजर आया। आज 68 लोगो द्वारा 71 नामांकन पेश किए गए।इनमे भाजपा कांग्रेस व निर्दलीय सभी सम्मिलित है।अब तक कुल 76 नामांकन 40 वार्डो वाली केकड़ी पालिका के चुनावों हेतु प्रस्तुत किये जा चुके है।
कांग्रेस व भाजपा दोनों ही दलों द्वारा बगावत के खोफ के चलते पार्टी सिंबल ऐंन वक़्त पर जारी किए जाएंगे।इससे बड़े स्तर पर बगावत को रोका जा सकेगा।फिलहाल दोनों ही दलों द्वारा अपने अपने उम्मीदवारों को फ़ोन पर सूचना दी जाकर उनसे नामांकन भरवाए जा रहे है।
15 जनवरी को अपरान्ह 3 बजे तक नामांकन प्रस्तुत किये जा सकेंगे।
19 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 20 जनवरी को अंतिम सूची प्रकाशन के साथ साथ ही चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा और 28 जनवरी को मतदान होगा।

error: Content is protected !!