अजमेर, 25 जनवरी। नगर निगम अजमेर के मतदान दल निर्वाचन सामग्री मतदान के पश्चात राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में टोकन के अनुसार जमा करवाएंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि नगर निगम अजमेर के लिए मतदान सामग्री संग्रहण स्थल राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज निर्धारित किया गया है। यहां स्थापित संग्रहण काउण्टर एक व 2 पर सामग्री संग्रहण व्यवस्था के लिए टोकन जारी किए जाएंगे। मतदान दलों की बस के कॉलेज में प्रवेश के साथ ही सम्बन्धित रिटर्निंग अधिकारी के दल द्वारा बस में बैठे मतदान दल को क्रमवार टोकन उपलब्ध करवाए जाएंगे। मतदान दल सम्बन्धित नगर निगम वार्ड के संग्रहण स्थल पर पहुंच कर अपना टोकन प्रस्तुत करेंगे। टोकन के क्रम में ही सामग्री जमा कराने के लिए उद्घोषणा कर मतदान दल को काउण्टर पर जाने के लिए निर्देशित किया जाएगा। मतदान दल संग्रहण के लिए काउण्टर नम्बर एक व 2 के किसी भी उपकाउण्टर पर अपनी सामग्री जमा करा सकेगा। एक उपकाउण्टर पर किसी मतदान दल द्वारा सामग्री जमा कराकर मुक्त होने पर टोकन व्यवस्था के लिए नियुक्त दल तत्काल अगले टोकन वाले मतदान दल को सामग्री जमा कराने के लिए निर्देशित करेगा। टोकन की बारी आने तक प्रतिक्षारत मतदान दल निर्धारित स्थान पर सोशियल डिस्टेंसिंग के साथ बैठेंगे। प्रत्येक रिटर्निंग अधिकारी स्तर पर काउण्टर एक व 2 पर पांच-पांच उपकाउण्टर स्थापित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या एक से 10 तक में 98 बूथ है। इसमें रिटर्निंग अधिकारी लोक सेवाएं, प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग की सहायक निदेशक श्रीमती देविका तोमर है। इनका संग्रहण स्थल सिविल ब्लॉक के बाहर रहेगा। वार्ड संख्या 11 से 20 तक में 79 बूथ है। इसमें रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम नसीराबाद श्री राकेश कुमार गुप्ता है। इनका संग्रहण स्थल सिविल ब्लॉक के बाहर रहेगा। वार्ड संख्या 21 से 30 तक में 77 बूथ है । इसमें रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम अजमेर श्री अवधेश मीणा है। इनका संग्रहण स्थल मैन ब्लॉक के बाहर रहेगा। वार्ड संख्या 31 से 40 तक में 83 बूथ है। इसमें रिटर्निंग अधिकारी अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद श्री मुरारी लाल वर्मा हैं। इनका संग्रहण स्थल मैन ब्लॉक के बाहर रहेगा।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार वार्ड संख्या 41 से 50 तक में 80 बूथ है। इसमें रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम अरांई सुश्री प्रियंका बड़गुर्जर है। इनका संग्रहण स्थल मैन ब्लॉक के बाहर रहेगा। वार्ड संख्या 51 से 60 तक में 87 बूथ है। इसमें रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम पुष्कर श्री दिलीपसिंह है। इनका संग्रहण स्थल सिविल ब्लॉक के बाहर रहेगा। वार्ड संख्या 61 से 70 तक में 96 बूथ है। इसमें रिटर्निंग अधिकारी उपायुक्त (दक्षिण) अजमेर विकास प्राधिकरण श्री अशोक कुमार चौधरी है। इनका संग्रहण स्थल सिविल ब्लॉक के बाहर रहेगा। वार्ड संख्या 71 से 80 तक में 82 बूथ है। इसमें रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम पीसांगन श्री समदर सिंह भाटी है। इनका संग्रहण स्थल सिविल ब्लॉक के बाहर रहेगा।
उन्होंने बताया कि काउण्टर संख्या एक पर उपयोग में ली गयी सीलबंद मतदान यूनिट व कन्ट्रोल यूनिट (सील्ड ईवीएम), लिफाफा ई-9 (अनसील्ड) में रिकार्ड किये गये मतों का लेखा एवं पेपर सीलों का लेखा प्ररूप-14ग, लिफाफा ई-10 (अनसील्ड) में पीठासीन अधिकारी की घोषणा, लिफाफा ई-11 (अनसील्ड) में पीठासीन अधिकारी की डायरी तथा लिफाफा ई-12 (अनसील्ड) में सांख्यिकी आंकडों की सूचना, पीएस-05 प्रपत्र तथा कोविड-19 मतदाताओं की सूचना प्रपत्र जमा होगी।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार काउण्टर संख्या 2 पर लिफाफा ई-1 में निर्वाचन नामावलियों की चिन्हित प्रति, लिफाफा ई-2 में मतदाताओं का रजिस्टर प्ररूप-14क, लिफाफा ई-3 में प्रयुक्त मतदाता पर्चियां, लिफाफा ई-4 में अप्रयुक्त निविदत मतपत्र, लिफाफा ई-5 में प्रयुक्त निविदत मतपत्र, लिफाफा ई-6 में निविदत मतों की सूची फार्म 14-बी, लिफाफा ई-7 में आपेक्षित मतदाताओं की सूची फार्म-13 तथा लिफाफा ई-8 में निर्वाचन ड्यूटी प्रमाण पत्र फार्म-11 जमा होंगे। ये समस्त आठों लिफाफे सिल्ड होंगे। लिफाफा ई-1 से ई-6 का अलग पैकेट होगा इस काउण्टर पर अनसील्ड ई-13 एवं ई-14 भी जमा होंगे। लिफाफा ई-13 में अप्रयुक्त मतदाता पर्चियां हाेंगी। लिफाफा ई-14 में दृष्टिहीन एवं शिथिलांग मतदाताओं के साथी की घोषणाऎ, दृष्टिहीन एवं शिथिलांग मतदाताओं की सूची प्ररूप-12, अप्रयुक्त एड्रेस टैग व स्पेशल टैग, मतदान अभिकर्ताओं की नियुक्ति के फार्म प्ररूप-9, निर्वाचक नामावलियों की अन्य प्रतियां (चिन्हित प्रति को छोड़कर), मतदाताओं की आयु संबंधी घोषणाएं व सूची, चैलेंज फीस की रसीद बुक, अप्रयुक्त व क्षतिग्रस्त पेपर सीलें व स्टि्रप सीलें एवं अन्य निर्वाचक कागजात होंगे। काउण्टर नम्बर एक व 2 पर जमा सामग्री के पश्चात शेष रही सामग्री काउण्टर संख्या 3 पर जमा होंगी।