कोविड टीकाकरण के लिए सुपरवाईजर ऑफिसर नियुक्त

अजमेर, 25 जनवरी। कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के लिए चिकित्सा संस्थानों पर सुपरवाईजर ऑफिसर नियुक्त किए गए है। जिला कलक्टर श्री प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए प्रत्येक चिकित्सा संस्थान पर सुपरवाईजर ऑफिसर नियुक्त किए गए है। इनके द्वारा टीकाकरण के समय केन्द्र का निरीक्षण किया जाएगा। यहां अधिकतम 120 लाभार्थियों का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा। एकेएच चिकित्सालय ब्यावर के लिए उपखण्ड अधिकारी ब्यावर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बांदनवाडा के लिए नायब तहसीलदार भिनाय, जीडी बडाया हॉस्पीटल प्राईवेट लि. अजमेर के लिए उपखण्ड अधिकारी अजमेर, जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) अजमेर, राजकीय उपजिला चिकित्सालय केकडी के लिए उपखण्ड अधिकारी केकड़ी, राजकीय चिकित्सालय नसीराबाद के लिए उपखण्ड अधिकारी नसीराबाद तथा क्षेत्रपाल हॉस्पिटल अजमेर के लिए प्रोटोकॉल अधिकारी श्री आलोक जैन को सुपरवाईजर ऑफिसर नियुक्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुष्कर के लिए उपखण्ड अधिकारी पुष्कर, मित्तल हॉस्पिटल अजमेर के लिए अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड अजमेर के सचिव श्री एनएल राठी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरवाड़ के लिए उपखण्ड अधिकारी सरवाड़, राजकीय सेटेलाईट चिकित्सालय अजमेर के लिए अजमेर विकास प्राधिकारण की उपायुक्त श्रीमती सुनीता यादव, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिजयनगर के लिए तहसीलदार बिजयनगर, मार्बल सिटी हॉस्पीटल किशनगढ़ के लिए उपखण्ड अधिकारी किशनगढ़, राजकीय यज्ञ नारायण चिकित्सालय किशनगढ़ के लिए तहसीलदार किशनगढ़ तथा राजकीय जनाना चिकित्सालय अजमेर के लिए स्थानीय निकाय विभाग की उपनिदेशक श्रीमती अनुपमा टेलर को सुपरवाईजर ऑफिसर नियुक्त किया गया है।

error: Content is protected !!