मतदाताओं की खामोशी खिला सकती है रोचक गुल

केकड़ी 27 जनवरी (पवन राठी)केकड़ी का निकाय रण अब रोचक मोड़ पर पंहुच चुका है।प्रचार का शोर शराबा थम चुका है और घर घर दस्तक अभियान के तहत मतदाताओं की हर तरह से मान मनुव्वल का दौर प्रारम्भ हो चुका है।कांग्रेस और भा ज पा दोनों ने ही मतदाताओं को रिझाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
कांग्रेस में जंहा यह चुनाव विकास के विजन को लेकर चल रहे चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बना हुवा है वंही भा ज पा के लिए भी हैट्रिक मारने के लिए चुनाव संयोजक अनिल मित्तल भी अपनी टीम के साथ पूरे जोश खरोश के साथ जुटे हुए है।उधर मत दाताओं की खामोशी क्या गुल खिलाएगी यह तो 31 जनवरी को ही पता चल पाएगा।
सट्टा बाजार
—————–
सट्टा बाजार कांग्रेस को 19 से20 सीटे भा ज पा 15 से 17 सीट और निर्दलीयों को तीन सीटो पर आगे बता रहा है।
सट्टा बाजार की माने तो केकड़ी में कांग्रेस बोर्ड लगभग तय माना जा रहा है।निर्दलीयों की पो बारह होने की पूरी पूरी संभावनाएं नजर आ रही है।
सट्टा बाजार के अनुमानों के बाद भा ज पा नेताओ के चेहरों पर चिंता की लकीरें दिखाई देने लगी है।अब देखते है निकाय चुनाव परिणामो का यह ऊंट किस करवट बैठता है !

हॉट सीट
————
केकड़ी की सबसे हॉट सीट वार्ड 24 में तीन महिलाओं कांग्रेस की मंजू जैन और भाजपा की इंदु मित्तल के बीच कांटे की जो टक्कर मानी जा रही थी वह अब एक तरफा कांग्रेस की झोली में जाती दिख रही है।निर्दलीय प्रत्यासी चित्रा का कोई विशेष जन आधार वार्ड
में दूर दूर तक दिखाई नही दे रहा है।

: सरवाड़ पालिका चुनाव
——————————–
सरवाड़ में निकाय चुनाव बिल्कुल एक तरफा माने जा रहे है।25 वार्डो वाली सरवाड़ पालिका में कांग्रेस को 13 से 15 सीटे मिलती दिखाई दे रही है तो भा ज पा के6-7 सीटों पर ही सिमटने की जानकारी सामने आई है अन्य 3 सीटो पर।
सरवाड़ पालिका में कांग्रेस का बोर्ड बनना तय सा है।

error: Content is protected !!