राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) ने अजमेर में किसानों के समर्थन में ट्रैक्टर रैली निकाली। ट्रैक्टरों पर रालोपा के झंडे लगे हुए थे, वहीं तेज आवाज में गाने बजते हुए माइक से किसान एकता जिंदाबाद और हनुमान बेनीवाल के नारे लग रहे थे। रैली में 50 से ज्यादा की संख्या में ट्रैक्टर थे, इस वजह से कई जगह ट्रैफिक जाम की स्थिती भी बनी।
रालोपा नेता एडवोकेट विजय पाल राव ने बताया कि किसान आंदोलन को समर्थन करने के लिए रालोपा ने 5 फरवरी को ट्रैक्टर मार्च निकालने की घोषणा की थी। अधिकतर पार्टी पदाधिकारी एक दिन पहले ही शाहजहांपुर बोर्डर से लौटे हैं। रैली को मैनेज करने के लिए पार्टी कार्यकर्ता बाइक और कारों में भी सवार थे। रैली सुबह11:00 बजे अजमेर परबतपुरा बायपास चौराहा
सुबह 11:20 बजे मिनट पर 9 नंबर पेट्रोल पंप चौराहा
सुबह 11:30 पर अलवर गेट चौराहा सुबह 11: 45 बजे मार्टिंडल ब्रिज दोपहर12:00 बजे राजा साइकिल चौराहा
दोपहर 12:20 पर जिला मुख्यालय अजमेर
दोपहर 12:45 पर सावित्री चौराहा दोपहर 1:00 बजे बजरंगढ़ चौराहा दोपहर 1: 20 बजे अग्रसेन सर्किल दोपहर 1:40 RPSC चौराहा जयपुर रोड पर समापन किया। रालोपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट विजय पाल राव का कहना था कि पार्टी किसान आंदोलन के साथ हैं। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर पार्टी ने रैली निकालकर उनका समर्थन किया है। जब तक तीनों कृषि बिल वापस नहीं हो जाते पार्टी किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़ी है। हमें गांवों ढाणियों से अच्छा समर्थन मिल रहा है। ज्ञापन मे साथ में मेड़ता विधायक इंदिरा देवी बावरी, रालोपा प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश जी लांबा ,धर्मेंद्र जी , आशीष सोनी ,राजेन्द्र मंडावरिया, वे रालोपा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे
