अजमेर। राजस्थान राज्य विद्युत मंडल कर्मचारी सहकारी बचत व साख समिति बोर्ड के चुनावों में रमेश चित्तोडिय़ा गुट एक बार फिर काबिज हो गया। चुनावी जंग में विपक्षी विनीत जैन के गुट का कोई भी प्रत्याशी नहीं जीता। चित्तोडिय़ा ने 609 वोट हासिल कर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की जबकि जैन को केवल 210 मत ही मिले। उपाध्यक्ष पद पर गिरधर पुरोहित ने 410 वोटों से जीत दर्ज की। प्रतिद्वंद्वी नरेश को 399 वोट ही मिले। इसी तरह कोषाध्यक्ष पद पर विजेन्द्र कुमार 568 वोटों से विजेता रहे। प्रतिद्वंद्वी दीपक सोलंकी को 220 वोट ही मिले। समिति के चुनाव के लिये रविवार सुबह जनकपुरी गंज में मतदान शुरू हुआ। शाम 5 बजे तक शहर के अलावा जिले के किशनगढ़, रूपनगढ़, बिजयनगर, अरांई, केकड़ी, नसीराबाद, सरवाड़, सावर, पीसांगन, मसूदा, जवाजा, भिनाय, ब्यावर और अन्य स्थानों से आये कर्मचारियों ने मतदान किया। देर रात परिणाम घोषित किया गया। कार्यकारणी सदस्य के रूप में राजेन्द्र सांखला, उदयराम, नितिन ओहरी, श्योदान, शैतान, गौतम, पंकज स्वरूप ने जीत दर्ज कर कार्यकारिणी में अपनी जगह बनाई।