उदयपुर (लोकेश मेनारिया)। निकटवर्ती श्री नागेश्वर पाश्र्वनाथ गौशाला
बांसड़ा के संचालक श्याम चौबीसा को बसंत पंचमी पर भारत सरकार के भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड की तरफ से कृषि भवन दिल्ली में गिरिराज सिंह केंद्रीय कृषि मंत्री के द्वारा प्राणी मित्र राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया जाने पर गौशाला प्रबंधन व प्रबुद्ध जनों ने गौशाला प्रांगण में समानित किया। यह अवार्ड भारत के विभिन्न प्रदेशों के 9 व्यक्तियों को ही दिया गया। चैबीसा को 20 वर्ष से गो सेवा, जीव रक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने एवं सामाजिक सरोकार के कार्यों को गति दिलाने के दृष्टिकोण से सम्मानित गया था ।इस कारण गौशाला प्रबंधन व समाज सेवियो में डॉ महावीर लिखमावत नई देहली,डॉ जयकिशन नागपाल नोडल पशु चिकित्सा अधिकारी
वल्लभनगर,डॉ अनिल काले वरिष्ठ चिकित्तसाधिकारी खेरोदा, सरक्षक रामेश्वर व्यास, सलाहकार योगेन्द्र कुमार भादावत सेवा निवृत्त तहसीलदार, विनोद पितलिया , अध्यक्ष भरत जारोली , वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवराम व्यास
,महामंत्री गोपाल कृष्ण चैबीसा, संगठन मंत्री हीरा लाल व्यास, मंत्री
अशोक सिंह सहमंत्री जय प्रकाश उपाधयाय ,मीडिया प्रभारी भीमराज मेनारिया प्रकाश चौबीसा ,नलपत सिंह, हरिशंकर चैबीसा, रामचंद्र चैबीसा , पवन चौबीसा,मदन चौचैबीा,भगवती लाल पांडिया व सरस्वती स्कूल बाँसड़ा की संस्था प्रधान उषा चौबीसा,मधु बाला, स्नेहलता, दीपिका राधेश्याम शर्मा, खुमानी देवी राजकुमार शर्मा आदि ने माला दुपट्टा से समानित किया गया।इस प्रकार का व्यक्तिगत सम्मान प्राप्त करने वाले प्रथम व्यक्ति हैं। यह गौशाला परिवार एवं जीव दया प्रेमियों के लिए परम गर्व की बात है । डॉ लिखमावत में संबोधन में मेवाड़ ही नही राजस्थान के लिए गर्व की अनुभूति तो है ही परंतु जिमेदारिया बढ़जाती इसलिये ओर आगे का मार्ग प्रशस्त कर जीवो की सेवा में दुगुनी शक्ति के साथ लगे,डॉ नागपाल ने आत्म निर्भर बनाने पर जोर देते हुवे आगे बढ़ना है। योगेन्द्र भादावत , पितलिया ने भी संबोधित किया। यह जानकारी गौशाला अध्यक्ष भरत कुमार जारोली महामंत्री गोपाल कृष्ण चौबीसा ने दी।