केकडी 5 मार्च (पवन राठी)
पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू की अध्यक्षता में कोरोना के बढ़ते प्रभाव में लोगों को वैक्सीन के प्रति जागरूक करने के बाबत मीटिंग का आयोजन रखा गया मीटिंग के दौरान केकडी तहसीलदार राहुल पारीक नगर पालिका उपाध्यक्ष संपत देवी झरोटिया व कई पार्षद गण मौजूद रहै मीटिंग में मुख्य रूप से सभी पार्षद गण व बीएलओ को यह निर्देश दिया गया कि वह सभी अपने वार्डों में जाकर आमजन को वैक्सिन के प्रति जागरूक करें व उनको वैक्सीन लगाने के लिए प्रोत्साहित करें नगर पालिका चेयरमैन कमलेश साहू ने कहा कि सभी पार्षद गण अपने-अपने वार्डों में जाकर वैक्सीन के प्रति जो भ्रांतिया फैली है उसे दूर करें व वैक्सीन लगाने के लिए आमजन को प्रोत्साहित करें ताकि इस कोरोना की जंग में हम अपने वार्ड वासी व आमजन को सुरक्षित रख सके इसी दौरान केकडी तहसीलदार राहुल पारीक ने कहा कि वैक्सीन दो जगह लगायी जाएगी राजकीय जिला चिकित्सालय व अजमेरी गेट पुराना अस्पताल सिटी डिस्पेंसरी पे अभी हाल फिलहाल वैक्सीन 60 साल से ऊपर वाले वरिष्ट नागरिकों को व गंभीर रोगों से ग्रसित 45 वर्ष आयु वालों को वैक्सीन लगाई जाएगी मीटिंग में पार्षद रमाकांत दाधीच,नवल दाधीच, मिश्री लाल डसानिया,कैलाश चौधरी,सरफराज गोरी,विनोद,आचार्य सुखलाल चौधरी,नरेंद्र परेवा,राजकुमार चावला, कुंदन देवतवाल,जितेंद्र बोयत,संतोष गोपालन,राधाकृष्ण सोनी सुरेश साहू,दसरथ साहू रामराज शर्मा इत्यादि पार्षद गण मौजूद रहे।