राजकीय विधि महाविद्यालय, अजमेर में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया।
समारोह में प्राचार्या प्रो विभा शर्मा ने सभी महिलाओं का सम्मान किया गया ।
प्रो विभा शर्मा ने कहा कि महिलाएं योग्यता और सामर्थ्य में किसी से कम नहीं हैं। महिलाएं समाज की धुरी है समाज की उन्नति में महिलाओं का बड़ा योगदान हैं। इस बार महिला दिवस की थीम ‘चूज टू चैलेंज’ अर्थात ‘चुनौतियों को स्वीकारें’ था।
महाविद्यालय प्राध्यापक प्रो राजेश नारायण चौधरी, प्रो आशीष वर्मा, प्रो हर्ष इनानिया, प्रो नफीसा बानो, प्रो कामिनी व वर्षा ने भी महिला सशक्तीकरण पर अपने विचार रखे।
सभी कर्मचारी देवेन्द्र माथुर, शैलेन्द्र, मनीष, भारमल, महेन्द्र आदि ने बधाई दी।
आयोजन के अन्त में सभी विद्यार्थियों ने कैक कटाया।
प्रान्त कार्यकारणी सदस्य उदय सिंह शेखावत ने कहा कि देश के विकास में महिलाओं की अहम भूमिका है।
इस अवसर पर प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य पीयूष पारीक,इकाई अध्यक्ष दिनेश चौधरी, योगेश अडानिया, तेजकरण सिंह शेखावत, प्रशान्त, अमित, सदाकत, अग्रेश, पृथ्वी, निमिषा, दिव्या, श्वेता व अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे।
