अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित हुई रोचक व मनोरंजक गतिविधियॉ

दिनांक 9 मार्च 2021: राजस्थान महिला कल्याण मण्डल चाचियावास एवं इसके द्वारा संचालित लक्ष्मी कलष महिला मंच फेडरेषन के द्वारा संयुक्त रूप से अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आजीविका संवर्धन कार्यक्रम उपनिदेषक नानूलाल प्रजापति ने बताया कि संस्था सचिव एवं मुख्यकार्यकारी श्रीमति क्षमा आर. कौषिक एवं निदेषक श्री राकेष कुमार कौषिक के निर्देषन में संचालित आजीविका संवर्धन कार्यक्रम के अन्तर्गत संस्था के निम्बार्कतीर्थ (सलेमाबाद) फील्ड कार्यालय में स्वयं सहायता समूह एवं आजीविका संवर्धन कार्यक्रम की लाभार्थी महिलाओं के साथ कुर्सी दौड़, गुब्बारा फोड़, जलेबी रेस, चम्मच रेस आदि रोचक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन कर अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया।

महिलाओं ने राजस्थानी गीतों एवं भजनों के साथ नृत्य किया एवं एक दूसरे से खुलकर अपने मन की बात की कार्यक्रम समन्वयक सत्तार मोहम्मद एवं उपनिदेषक नानूलाल प्रजापति ने महिलाओं के हक और अधिकारों के बारे में जानकारी दी तथा गतिविधियों में विजेता महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संस्था के आराध्य शंकर गौड़, श्यामलाल प्रजापत, राजेन्द्र भांभी, राधेष्याम, महेष योगी देवकरण कुमावत मो. साकिर आदि ने सहयोग किया।

संस्था निदेषक राकेष कुमार कौषिक के अनुसार संस्था द्वारा क्षैत्र के तीस हजार से भी अधिक परिवारों के साथ कार्य कर महिला सषक्तीकरण के साथ उनके परिवार की आजीविका को बेहतर करने, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिलाने, बेहतर बकरी पालन, स्वयं सहायता समूह, सूक्ष्म बीमा, दिव्यांगजन कल्याण आदि गतिविधयों का संचालन किया जा रहा है।

(नानूलाल प्रजापति)
कार्यक्रम उपनिदेषक
मो. 9829945446

error: Content is protected !!