सावित्री बाई फुले को पुष्पांजलि अर्पित

अजमेर। सावित्री बाई फुले की 124वीं पुण्य तिथि के मौके पर कांग्रेस कमेटी तथा विभिन्न समाजिक संगठनों ने बुधवार को ज्योतिबा फुले स्मारक पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
पूर्वाह्न 11 बजे आयोजित कार्यक्रम में सावित्री बाई फुले को याद किया गया। कांग्रेस नेता जसराज जयपाल ने महिला शिक्षा के क्षेत्र में उनके किए गए प्रयासों को मील का पत्थर बताते हुए कहा कि विषम और विपरीत हालातों में दलितोत्थान के लिए फुले दंपती ने अपने दम पर सामाजिक कुरुतियां मिटाने की जो अलख जगाई उसके लिए हम ही नहीं बल्कि आने वाली पीढी भी उन्हें कभी नहीं भुला सकती।
उपमहापौर नीरज जैन ने सावित्री बाई फुले को नमन करते हुुए कहा कि उंच नीच और सामाजिक विषमताओं को मिटाने के लिए अपना संपूर्ण जीवन खपा देने वाले ज्योतिबा फुले को उनकी पत्नी सावित्री बाई फुले का पूरा साथ मिला। वे उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोगी बनीं। हमारी मातृशक्ति के रचनात्मक कार्यों का इससे बढकर कोई दूसरा उदाहरण देखने को नहीं मिलता। फुले दंपती का नाम सदैव अमर रहेगा।
इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी के निर्वतमान अध्यक्ष विजय जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष नसीम अख्तर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जसराज जयपाल, कांग्रेस अन्य पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष महेश चैहान, डा गोपाल बाहेती, कुलदीप कपूर, रजनीश वर्मा, शिव बंसल, अंकुर त्यागी, मामराज सैन, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष सबा खान, उपमहापौर नीरज जैन, मंजू बलाई, अरुणा कछावा, रेखा पिंगोलिया, पार्षद द्रोपदी देवी कोली, पदमा शर्मा, पुष्पा सैनी, बालमुकंद टांक, रमेष चैहान, हेमराज सिसोदिया, धमेन्द्र टांक, रमेश कछावा, नौरत कछावा, ललित चैहान, पार्षद विजय गहलोत, पृथ्वीराज सांखला, भूपेन्द्र चैहान, रामबाबू वशिष्ठ, राजकिशोर सांखला, मनीष मारोठिया समेत बडी संख्या में गणमान्यजनों ने पुष्पांजलि अर्पित की।

(महेष चैहान)
मो.9414202231

error: Content is protected !!