अजमेर- 31मार्च-पूज्य झूलेलाल जयन्ती समारोह समिति के संयोजन में शहर की विभिन्न आवासीय काॅलोनियों व क्षेत्रीय सिंधी पंचायतों, सामाजिक संस्थाओं, स्कूलों के आपसी सहयोग से 7वां झूलेलाल जयंती महोत्सव 3 अप्रेल से 18 अप्रेल तक राज्य सरकार की जारी गाईडलाइन की पालना कर मनाया जायेगा। तैयारी बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी ने की। इस अवसर पर फूलों से होली मिलन समारोह भी आयोजित किया गया।
महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि 3 अप्रेल को विधिवत 21 फुट की झूलेलाल की विशाल प्रतिमा अनावरण व धर्म ध्वजा पूजन जतोई दरबार नगीना बाग में किया जायेगा व विभिन धार्मिक व सांस्कृतिक, सिंधी व्यंजन, नृत्य, गायन, लाडा, सिन्धुरत्न सम्मान, खेलकूद, झूलेलाल बनो प्रतियोगिता, प्रभात फेरी, सिंधी भाषा मान्यता दिवस चिकित्सा व रक्तदान शिविर, संत कवंरराम जयंती, चेटीचण्ड शोभायात्रा जुलूस का मार्ग में जगह जगह स्वागत जैसे कार्यक्रमों आयोजित 16 दिवसीय कार्यक्रमों में 36 आयोजन अजमेर की काॅलोनी, पंचायतें, संस्थाऐं मिलकर सभी कार्यक्रम करेगें।
वरिष्ठ साहित्यकार एम.टी.भाटिया व घनश्याम भूराणी को दी श्रृद्धांजलि –
समिति के हरी चंदनाणी ने बताया कि वरिष्ठ साहित्यकार व सेवानिवृत अधिकारी एम.टी.भाटिया व समाजसेवी घनश्याम भूराणी के असामयिक निधन पर दो मिनट मौन रखकर श्रृद्धासुमन अर्पित किये गये।
बैठक में तुलसी सोनी, मंघाराम भिरयाणी, जगदीश अभिचंदाणी, अनिल आसनाणी, मोहन तुलस्यिाणी, भगवान पुरसवाणी, लाल नाथाणी, भगवान साधवाणी, रमेश एच. लालवाणी, मुकेश आहूजा, मनोहर मोटवाणी, महेश टेकचंदाणी, तरूण लालवाणी,अजीत मूलाणी,जी.डी.वृंदाणी, निशा जसवाणी, दिशाप्रकाश किशनानी, नरेन्द्र बसराणी, के.जे. ज्ञानी, नानक गजनाणी, प्रकाश जेठरा, ओमप्रकाश हीरांनंदाणी, दीपक निहालाणी,रमेश चेलाणी, खुशीराम ईसराणी, जयप्रकाश मंघाणी,गोविन्द जैनाणी, प्रकाश दादलाणी, वासुदेव सोनी सहित अलग अलग संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
प्रकाश जेठरा,
मो.9414279062