आज दिनांक 2 अप्रैल 2021 को भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर की एक आवश्यक बैठक जयपुर रोड स्थित होटल कैसी इन में आयोजित की गई जिसमें विस्तारक अभियान, स्थापना दिवस एवं समर्पण निधि अभियान के संदर्भ में चर्चा कर योजना तैयार की गई
बैठक में विस्तारक अभियान हेतु सभी मंडल अध्यक्षों से 15 दिन से 1 माह , 6 माह एवं 1 वर्ष विस्तारक अभियान की योजना में भाग लेने वाले कार्यकर्ताओं का नाम लिया गया
आगामी 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस हेतु प्रातः 8रू00 बजरंगढ़ स्थित पंडित दीनदयाल स्मारक पर सभी भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, पार्षद एवं सभी कार्यकर्ता व आमजन एकत्रित होकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर पुष्पांजलि करेंगे
स्थापना दिवस पर शक्ति केंद्र स्तर पर भारतीय जनता पार्टी अजमेर शहर जिला के सभी शक्ति केंद्र पर बूथ अध्यक्ष व बूथ समितियों द्वारा भारतीय जनता पार्टी के इतिहास एवं केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजना की आवश्यक जानकारी , भारतीय जनता पार्टी का ध्वज शक्ति केंद्र पर लहरा कर एवं सभी कार्यकर्ता समर्पण निधि अर्पित करेंगे
स्थापना दिवस कार्यक्रम हेतु दाहरसेन मंडल का संयोजक सतीश बंसल सह संयोजक राजकुमार लालवानी को , बजरंग मंडल संयोजक जेके शर्मा व सह संयोजक राजेश शर्मा को , पृथ्वीराज मंडल संयोजक योगेश शर्मा व सह संयोजक अनिल नरवाल को, झलकारी बाई मंडल संयोजक सुंदर जी टाक व सह संयोजक संतोष मौर्य को,आर्य मंडल संयोजक मुकेश खींची व सह संयोजक भवानी सिंह जेदिया को,आदर्श मंडल संयोजक रविंद्र यादव व सह संयोजक ओम नारायण पालरिया को नियुक्त किया गया
बैठक में जिलाध्यक्ष डॉक्टर प्रियशील हाड़ा, महामंत्री रमेश सोनी ,उपाध्यक्ष जय किशन पारवानी ,आनंद सिंह राजावत ,विकास सोनगरा, जिला मंत्री भारती श्रीवास्तव, राजेश शर्मा ,राजकुमार लालवानी,राजेश घाटे, मंडल अध्यक्ष दीपेंद्र लालवानी,हेमंत सांखला, अरुण शर्मा, मोहन लालवानी ,प्रकाश बंसल ,महेंद्र जादम
युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक सिंह राठौड़, किसान मोर्चा अध्यक्ष मनीष मारोठिया ,अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शफीक खान , एस सी मोर्चा अध्यक्ष रमेश मेघवाल,जिला मीडिया प्रभारी अनीश मोयल व सह प्रभारी संदीप गोयल, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रचित कच्छावा,जिला प्रवक्ता सतीश बंसल एव महावीर सिंह राठौड़ उपस्थित रहे
अनीश मोयल
जिला मीडिया प्रभारी
भाजपा, अजमेर
