राजकीय गाइड लाइन की पालना जरूरी -मधु पाटनी

अजमेर जिले के सबसे बड़े राजकीय जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में इलाज के लिए आने वाले मरीज व उनके परिजनों को भोजन की निशुल्क सेवा दिलवाते हुवे श्री दिगम्बर जैन महिला महासामिति की राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मधु पाटनी ने कहा कि हम सभी को राजकीय गाइड लाइन की पालना सख्ती से अपनाने की आवश्यकता है क्योंकि सरकार कोरोनाकाल का डटकर मुकाबला कर रही हैं एवम उसमें हमे पूर्ण सहयोग देना चाहिए
जैन सोशल ग्रुप क्लासिक द्वारा चलाई जा रही निशुल्क भोजन सेवा में आज श्री दिगम्बर जैन महासामिति महिला एवम युवामहिला संभाग अजमेर की सदस्या श्रीमती सुप्रिया अजय सेठी का सहयोग रहा
कार्यक्रम संयोजक मुकेश कर्णावट ने बताया कि होस्पिटल परिसर में इलाज कराने वाले रोगियों,उनके परिजनों एवम अन्य जरूरतमन्दों को इंद्रा रसोई के माध्यम से शुद्ध एवम सात्विक भोजन की सेवा दी जा रही हैं जिसका आमजन लाभ उठा रहा हैं
मुकेश कर्णावट
संयोजक

error: Content is protected !!