भाजपा ने किया सांकेतिक विरोध प्रदर्शन

केकडी,5 मई(पवन राठी)
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के निर्देशानुसार भाजपा अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल द्वारा आज पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की नृशंस हत्या भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय व कार्यकर्ताओं के घरों में आगजनी ओर लूटपाट, मारपीट व बलात्कार जैसे शर्मनाक घटनाक्रम के संदर्भ में पूरे देश के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है तथा विपदा की इस घड़ी में भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल के कार्यकर्ताओं के साथ खड़े हैं भारतीय जनता पार्टी केकडी शहर मंडल के कार्यकर्ताओं ने कोरोना गाइडलाइन की पालना करते हुए उक्त घटनाक्रम पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि टीएमसी के नेता व कार्यकर्ता इन हिंसक घटनाओं को अंजाम दे रहे है और वहां का प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है इसलिए हम पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग करते हुए वहां के कार्यकर्ताओं को सुरक्षा प्रदान करने की मांग के करते है साथ ही अन्य विपक्षी दलों का इस मसले पर चुप रहने पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र के लिए काफी घातक सिद्ध होगा और भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता इसका पुरजोर विरोध करते हैं इस मौके पर भाजपा नेता राजेंद्र विनायका,सेवा ही संगठन के जिला संयोजक सत्यनारायण चौधरी,मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी,
केकडी प्रधान होनहार सिंह राठौड़, मंडल महामंत्री रामबाबू सागरिया व कमल सांखला, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष बलराज मेहरचंदानी,,जिला परिषद सदस्य सीताराम कुमावत,वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह राठौड़,मण्डल उपाध्यक्ष पूर्व पंचायत समिति सदस्य किरण कँवर,प्रियंक दाधीच व अशोक कुमावत
सहित कई कार्यकर्ताओ ने आज आक्रोश व्यक्त करते हुए जगह जगह उक्त हिंसा के विरोध में अपना सांकेतिक प्रदर्शन किया।

error: Content is protected !!