आल रिलीफ सोसाइट सामाजिक सरोकार द्वारा होम्योपैथिक इन्युमिटी बुस्टर डोज का किया वितरण

अजमेर 12 मई 2021 बुधवार – आल रिलीफ सोसायटी के द्वारा नर्सिग दिवस के उपलक्ष मे अ श्रेेणी चिकित्सालय की प्रभारी डाँक्टर आभा मित्तल के सहयोग से होम्योपैथिक इन्युमिटी बुस्टर रोग प्रतिरोग रोधक क्षमता बढाने की डोज को घर घर वितरण किया गया।
यह जानकारी देते हुए पार्षद नरेष सत्यावना ने बताया कि ‘‘आल रीलिफ सोसायटी’’ द्वारा कोविड-19 की महामारी के रोकथाम हेतु होम्योपैथिक इन्युमिटी बुस्टर डोज को जन-जन तक पहंुचाने व उन्हें स्वास्थ्य लाभ पहंुचाने व महामारी का प्रकोप बढने से रोकने हेतु होम्योपैथिक इन्युमिटी बुस्टर डोज के लिए प्रभारी डाँक्टर आभा मित्तल से पत्र लिखकर निवेदन किया गया था जिसके चलते आज उन्होने यह होम्योपैथिक इन्युमिटी बुस्टर डोज उपलब्ध कराई व आज पहली बूस्टर डोज स्वतंत्रता सैनानी सोभाराम जी को देकर अभियान की शुरूआत की गई तत्पष्चात् घर घर जाकर उक्त डोज का वितरण किया गया। डोज वितरण करने का मुख्य उद्देष्य नागरिको को इस जानलेवा बीमारी से निजात दिलाना व सहायता प्रदान करना है।
इस अवसर पर आल रिलीफ सोसाइट के सदस्य नरेश सत्यावन, सुनील खंडेलवाल, आलोक गुप्ता, सोना धनवानी, मनीष राजोरीया, पवन अटारिया, नाहर सिह, प्रेम धोबी, मुरारी अटारिया मौजूद रहे।
(नरेष सत्यावना)
पार्षद वार्ड 50

error: Content is protected !!