केकड़ी 20 मई(पवन राठी) ग्रेनाइट उद्यमी सोनू लोढ़ा ने सामाजिक सरोकार के तहत आज संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन को संत निरंकारी सत्संग भवन पर
आयोजित सादे समारोह में एक ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर भेंट किया।
मीडिया सहायक राम चन्द टहलानी के अनुसार उद्यमी सोनू लोढ़ा ने कहा कि कोरोनावायरस का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है आमजन को भी पीड़ित की मदद के लिए आगे आना चाहिए तभी कोरोना वायरस से पार पाया जा सकेगा।
इस दौरान संत निरंकारी मंडल ब्रांच केकड़ी के ब्रांच मुखी अशोक रंगवानी ने बताया कि यह एक बहुत ही पुण्य का कार्य है हम लोढ़ा परिवार के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं उन्होंने एक बहुत ही अच्छा कार्य किया है।
गौर तलब है कि संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के बैनर तले सामाजिक सरोकार के तहत विभिन्न उपकरण निशुल्क उपलब्ध कराए जाते रहे हैं जिसमें डेड बॉडी फ्रीजर, कमोड चेयर,व्हील चेयर,छड़ी,वाकर फोल्डेबल पलंग आदि उपलब्ध कराए जाते रहे हैं।
इस अवसर पर चेतन भगतानी, नरेश कारिहा, प्रदीप टहलानी,उदय शिवानी,पंकज होतचंदानी,प्रेम जेठवानी आदि उपस्थित थे।