अजमेर! इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल महेश चौहान अशोक बिंदल आरिफ हुसैन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र गोयल सचिव सागर मीणा ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश कोमल ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरियाणा व बिहार के पूर्व राज्यपाल श्री जगन्नाथ पहाड़िया के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। कांग्रेसियों ने एक प्रेस वक्तव्य जारी कर बताया की श्री पहाड़िया के निधन से कांग्रेस को अपूरणीय क्षति हुई है। कांग्रेसमें ने एक कद्दावर दलित नेता खो दिया .! इसी प्रकार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ संजय पुरोहित महासचिव डॉ जी एस बुंदेला जिला अध्यक्ष डॉ मयंक शुभम डॉ सतीश शर्मा डॉ सुरेश गर्ग डाँ मंसूर अली मामराज सेन पार्षद द्रोपदी कोली आनंद भडाना हरि प्रसाद जाटव ने भी राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री के दुखद देहावसान पर गहरा शोक व्यक्त किया है।