भारत विकास परिषद अरावली अजमेर की साधारण सभा का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया गया जहां बैठक के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे ।
संरक्षक संदीप गोयल ने बताया कि बैठक का मुख्य बिंदु कोरोना काल के इस नकारात्मक माहौल में कैसे हम अपने आप को सकारात्मक रखें जहां सभी सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष तरुण मीनावत ने बताया कि कोरोना ऐसी महामारी है जिसकी दूसरी लहर वर्तमान समय में भी शोध का विषय बनी हुई है ऐसे में हमें जहां देखो वहां नकारात्मक समाचार सुनने को मिलते हैं इसलिए सकारात्मक ऊर्जा हमारे में आए और हम स्वयं को सकारात्मक रख सके इसे हेतू हमें योग, ध्यान में कुछ समय देना चाहिए साथ ही अच्छा संगीत भी हमें मानसिक रूप से लाभदायक हो सकता है।
शाखा अध्यक्ष रोनक सोगानी ने बताया कि इस समय कोरोना की लहर युवाओं में बहुत ज्यादा संक्रमण फैला रही है और यदि हम अपना आत्मविश्वास मजबूत रखेंगे और सकारात्मक रहेंगे तो निश्चित रूप से हम इस लड़ाई में जीत सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस समय को हमें अच्छे साहित्य को पढ़कर भी व्यतीत करना चाहिए उससे भी हमें बहुत प्रेरणा मिल सकती है ।
शाखा के पूर्व सचिव अनुज गर्ग ने कहा कि धर्म ,ध्यान और अच्छे प्रेरणादायक प्रसंग हमें सुनना और पढ़ना चाहिए।
इसी क्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए शाखा सदस्य नीरज कोठारी ने बताया कि यदि संभव हो तो हमें इस समय को पौधारोपण, गार्डेनिंग और उनकी देखभाल में भी व्यतीत करना चाहिए उससे भी हमें एक सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है और नकारात्मक शक्तियों से लड़ने की प्रेरणा मिलती है।
बैठक के अंत में सचिव रीतेश गर्ग ने शाखा द्वारा चलाए जा रहे ऑक्सीमीटर पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शहर भर से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया प्राप्त हो रही है और लगातार शहर वासियों को निशुल्क ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराया जा रहे हैं।
बैठक के अंत में कोषा अध्यक्ष मोहित बंसल ने सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
आज की बैठक में विकास पालीवाल, मिताली टाक, पीएन मंगल, लोकेश बंसल, खुशी अग्रवाल ,शालिनी चौहान, ज्योति गर्ग, तनु गोयल ,मनीष बंसल, प्रतिभा कोठारी, देवेश अग्रवाल ,संजय मकवाना, मोना गर्ग सुमित टाक, अनुज गर्ग रितेश गर्ग रौनक सोगानी तरुण मीनावत सहित सदस्य उपस्थित रहे।