केकडी 31 मई,(पवन राठी) / नमामि भारतम् फाउंडेशन केकड़ी के कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार को रामनगर केकड़ी स्थित सेवा बस्ती में जाकर मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए गए।फाउंडेशन के कार्यकर्ता गोविंद शर्मा ने बताया कि कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा बस्ती मे 250 मास्क और 100 सेनीटाइजर बॉटल वितरित की गई।साथ ही बस्ती निवासियों को कोरोना से बचाव के उपाय बता कर अब छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखने का निवेदन किया गया। नमामि भारतम् फाउंडेशन इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए केकड़ी शहर के अन्य इलाकों व क्षेत्र के गांवों में भी कोरोना से बचाव हेतु सामग्री वितरण का कार्य करेगा।इस दौरान फाउंडेशन के गोविंद शर्मा शंकर सैनी प्रद्युमन सिंह राठौड़ खुशवंत व्यास आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।