राजस्थान महिला कल्याण मण्डल, चाचियावास के द्वारा विभा इण्डिया के सहयोग से अजमेर जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों को 22 ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर का सहयोग उपलब्ध कराया गया। संस्था मुख्यकार्यकारी श्रीमती क्षमा आर. कौशिक ने बताया कि संस्था द्वारा नीति आयोग भारत सरकार तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग राजस्थान सरकार एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार कोविड-19 के तहत किए जा रहे सेवा कार्यों के अन्तर्गत जिले में स्थित दूर-दराज के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों को 22 ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर का सहयोग उपलब्ध कराया गया ताकि आमजन को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराया जा सके। संस्था निदेशक राकेश कुमार कौशिक एवं मुख्यकार्यकारी क्षमा आर. कौशिक ने जिला कलेक्टर प्रकाशराज पुरोहित के निर्देशानुसार सभी 22 ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार सोनी को भेंट किए। इस अवसर पर डॉ. गोपाल बाहेती की मौजुदगी भी रही। डॉ. गोपाल बाहेती ने संस्था के द्वारा कोविड-19 के तहत किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की गई। संस्था द्वारा इन कन्सन्ट्रेटर को श्रीनगर, जवाजा, पिसांगन, मसूदा, भिनाय, केकड़ी, बान्दनवाड़ा,टाटगढ़,खरवा,सराधना आदि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तक पहुॅचाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.के. सोनी ने सहयोग के लिए राजस्थान महिला कल्याण मण्डल एवं विभा इण्डिया का आभार व्यक्त करते हुए आमजन की राहत के लिए सहयोग को बहुत आवश्यक एवं महत्तवपूर्ण बताया। पूर्व में भी संस्था द्वारा राज. अमृतकौर चिकित्सालय ब्यावर को 7 ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पंचशील को 10 ऑक्सीमीटर का सहयोग उपलब्ध कराया जा चुका है एवं हेल्प लाइन के माध्यम से जरूरतमन्द एवं दिव्यांगजन को राशन सामग्री वितरण की जा रही है।
(राकेश कुमार कौशिक)
निदेशक
मो. 9829140992