न्याति बने लायंस क्लब अध्यक्ष

केकडी 1 जून(पवन राठी)
लायन्स क्लब इंटरनेशनल 3233 E2 से सम्बंधित क्लब लायंस क्लब केकड़ी के नॉमिनेशन कमेटी के चेयरमेन लायन दिनेश गर्ग द्वारा सत्र 2021-22 के लिए अध्यक्ष पद पर लॉयन एस एन न्याति सचिव पद पर लॉयन पुरुषोत्तम गर्ग सह सचिव पद पर लॉयन निरंजन चौधरी कोषाध्यक्ष पद पर लॉयन जगदीश फतेहपुरिया व सह कोषाध्यक्ष पद पर लॉयन विनय पांड्या की घोषणा की । मनोनयन कमेटी के चेयरमैन लॉयन दिनेश गर्ग सदस्य लॉयन मुरारी गर्ग , लॉयन विनय कटारिया, अध्यक्ष लॉयन बृजेश गुप्ता निवर्तमान अध्यक्ष लॉयन सतीश मालू व अन्य उपस्थित लॉयन मेम्बर्स ने माला पहनाकर स्वागत किया व आने वाले वर्ष के लिए मंगल कामना की।विदित रहे कि न्याति समाज सेवा के क्षेत्र में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते हैतथा लांयन्स क्लब के निवर्तमान संभागीय अध्यक्ष भी रहे है।

error: Content is protected !!