आॅनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता में सभी वर्गों ने लिया भाग

2 जून बुधवार को आॅनलाइन देश भक्ति एकल गायन प्रतियोगिता
सम्राट पृथ्वीराज चैहान जयंती ज्येष्ठ कृष्णा द्वादशी 07 जून 2021 को
01 जून से 07 जून तक होंगे देश भक्ति आॅनलाइन कार्यक्रम

अजमेर 01 जून। देश की एकता एवं अखण्डता के लिये अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर शिरोमणी सम्राट पृथ्वीराज चैहान की 855वीं जयन्ती को ज्येष्ठ कृष्णा द्वादशी को 7 जून 2021 सोमवार को है। सम्राट पृथ्वीराज चैहान समारोह समिति द्वारा 01 जून से 07 जून तक विभिन्न कार्यक्रम आॅनलाइन आयोजित कर मनाई जाएंगी। जिसमें कल 01 जून को चित्र कला प्रतियोगिता आॅनलाइन मनाई जाएंगी।
संयोजक प्रहलाद शर्मा ने बताया कि आज आॅनलाइन चित्र बनाओं प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें लिटिल, जुनियर, सीनियर, शोकिया वर्ग में भाग लिया। बच्चों ने रंग भरते हुए बेहतरीन चित्रण किया है। नवीन पीढ़ी ने सम्राट पृथ्वीराज चैहान के जीवन पर चार बांस चैबीस गज अंगुल अष्ट प्रमाण ता पर सुल्तान है मत चुके चैहान का चित्रण करते हुए भाव सहित आॅनलाइन प्रतियोगिता में भाग लिया। इनका परिणाम 03 जून को प्रकाशित किया जाएंगा व लाॅकडाउन के बाद उन्हे पुरस्कृत किया जाएंगा।
कल बुधवार 02 जून को आॅनलाइन देश भक्ति एकल गायन प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है। दो वर्ग रखे गए है, स्कूल पढ़ने वाले छात्र – छात्राओं के लिए जुनियर वर्ग व काॅलेज व अन्य के लिए सीनियर ग्रुप में अपना नाम, पिता का नाम, कक्षा व स्कूल या अन्य अपने मोबाइल को आढाकर (हाॅरीजेन्टल कर) विडियों बनाकर हमें इस वाॅट्सअप नम्बर 9414981981 पर भेजे सकते है। जिसे एक जून तक भेजना होगा। जिसके संयोजक चन्द्रप्रकाश रहेंगे।
ज्ञातत्व है कि 03 जून आज के परिवेश में योग का महत्व पर एक घंटे का योग शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसमें योग से संबंधित जरूरी जानकारीया दी जाएंगी। यह प्रातः 6.30 बजे से को होगा। जिसके संयोजक योगाआचार्य हेमन्त आर्य रहेंगे। 04 जून आॅनलाइन प्रश्नोत्तरी का आयोजन रखा गया हैं। जिसमें प्रतिभागी पृथ्वीराज के जीवन पर आधारित आॅनलाइन प्रश्नो का उत्तर दे पाएंगे। जिसके संयोजक डाॅ. हरीश बेरी को बनाया गया है। 05 जून आॅनलाइन फोटो ग्राफी प्रतियोगिता रखी गई है। जिसमें पृथ्वीराज व अजमेर के पर्यटन स्थलों की फोटोग्राफी कर वाट्सअप नंबर 9549860966 पर या [email protected] पर अच्छी क्वालिटी में भेज सकते है। जिसके संयोजक विनीत लोहिया रहेगे। 06 जून प्राण वायु प्राप्ति के लिए एक पेड पृथ्वीराज के नाम पौधारोपण करते हुए फोटो व विडियों बनाकर वाॅट्सअप नम्बर 9799126685 पर भेज सकते है। जिसके संयोजक मुकेश खींची रहेंगे। 07 जून आॅनलाइन संगोष्ठी का आयोजन रखा गया है, जिसका विषय वर्तमान परिपेक्ष में पृथ्वीराज चैहान गोष्ठी रखी गई है। जिसके संयोजक संपत सांखला रहेंगे। इस बार पर्यावरण संवर्द्धन पर विशेष कार्यक्रम होंगें। पर्यावरण व हमारा अजमेर पर विशेष ध्यान रहेगा। अजमेर में पर्यावरण संवर्द्धन क्या व कैसे हो विषय पर सभी श्रेणी से सारगर्भित व्यवहारिक सुझाव व क्रियान्वयन की दिशा पर सुझाव आमंत्रित किये जायेंगे। जिसे वाॅट्सअप नम्बर 9351397710 व इमेल आईडी [email protected] पर लिखकर या अपना विडियों बोलकर भेज सकते है। जिसके संयोजक कंवल प्रकाश रहेंगे।
इन प्रतियोगिताओं में क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहने वाले विजेताओं को कोरोना काल के बाद सार्वजनिक कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा।
प्रतिवर्ष इन कार्यक्रमों में अजमेर विकास प्राधिकरण, नगर निगम अजमेर, पर्यटन विभाग, पृथ्वीराज ऐतिहासिक व सांस्कृतिक शोध केन्द्र मदस विश्वविद्यालय, अजमेर डेयरी, भारतीय इतिहास संकलन व सम्राट पृथ्वीराज चैहान समारोह समिति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किए जाते है।

कंवल प्रकाश किशनानी
सम्राट पृथ्वीराज चैहान समारोह समिति
9829070059

error: Content is protected !!