जिलाधीश से दुकान खोलने के समय परिवर्तन करवाने की मांग करते हुए सौंपा ज्ञापन

अजमेर शहर व्यापार महासंघ के प्रवक्ता कमल गंगवाल व सीए विकास अग्रवाल ने बताया कि आज महासंघ के अध्यक्ष किशन गुप्ता व शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन की अगुवाई में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट गजेंद्र सिंह राठौड़ व अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारीयों के साथ दुकानों को खोलने और अनलॉक प्रक्रिया की शुरुआत करने के निर्णय को लेकर कलेक्ट्रट सभागार में एक मीटिंग हुई जिसमें राज्य सरकार की गाइडलाइन जिसमें सभी व्यवसायियों के समय को सुबह 6 से सुबह 11 बजे के निर्णय को लेकर सभी व्यापारिक प्रतिनिधियों द्वारा असंतोष जाहिर किया। महासंघ के अध्यक्ष गुप्ता व कांग्रेस अध्यक्ष जैन ने व्यापारियों की ओर से पुरजोर मांग रखते हुए जरुरी सामानों की दुकानों का समय पूर्व की भांति सुबह 6 से 11 रखने व अन्य व्यवसायियों के लिए सुबह 11 से सायं 5 बजे तक करने की मांग करते हुए सरकारी गाइडलाइन की पालना करने का भरोसा दिलाया। महासंघ के प्रवक्ता सीए विकास अग्रवाल व कमल गंगवाल ने बताया की मीटिंग के पश्चात महासंघ के एक शिष्टमंडल ने इस सम्बन्ध में जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित से मुलाक़ात कर अनलॉक गाइडलाइन के तहत दुकानों का समय परिवर्तन सुबह 11 से सायं 5 बजे करने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम का ज्ञापन सौंपा जिस पर जिला कलेक्टर ने ज्ञापन को शीघ्र सरकार तक पहुँचाने का आश्वासन दिया। महासंघ के संरक्षक भगवान चंदीराम व महासचिव प्रवीण जैन ने भेजे ज्ञापन में बताया कि गाँव व दूर-दराजों से आने वाले ग्राहकों का सुबह 6 बजे आना नामुमकिन है और अन्य शहरी ग्राहक का भी अल सुबह दुकानों पर आकर खरीददारी करना व्यावहारिक दृष्टि से असंभव है, इसलिए व्यवसायियों व आमजन के लिए इस प्रकार से अनलॉक किया जाना न्यायसंगत नहीं है। अत: अनलॉक को व्यावहारिक दृष्टि से लागू करने के लिए अन्य दुकानों का समय प्रात: 11 से सायं 5 बजे तक किया जाये तभी अनलॉक की सार्थकता पूर्ण हो सकेगी। ज्ञापन देने व मांग करने वालों में भगवान चंदीराम, किशन गुप्ता, विजय जैन, नरेंद्र सिंह छाबड़ा, कमल गंगवाल, सीए विकास अग्रवाल, गिरीश लालवानी, सुरेश चारभुजा, दिलीप टोपीवाला, शैलेन्द्र अग्रवाल, जय गोयल, राकेश डीडवानिया, राजकुमार गर्ग, बालेश गोहिल, पुष्पेंद्र पहाड़िया, राजीव जैन निराला, शैलेश गुप्ता आदि हैं।
सीए विकास अग्रवाल व कमल गंगवाल
प्रवक्ता, अजमेर शहर व्यापार महासंघ
मो. 9829535678

error: Content is protected !!