ब्यावर। विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर एक मासूम ने डॉक्टर बनकर पृथ्वी बचाने का संदेश दिया। गायत्री नगर निवासी डॉक्टर सरला शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए अनूठा तरीका अपनाया। उनके पुत्र वायु शर्मा ने डाॅक्टर का रूप धरकर वर्तमान हालातों को बयां किया। शर्मा ने बाकायदा स्टेथोस्कोप लगाकर वृक्ष के साथ पृथ्वीनुमा ग्लोब की ऑक्सीजन लेवल व स्वास्थ्य जांच की। इससे संदेश दिया कि धरती पर पेड़ होंगे तो मनुष्य को प्राणवायु मिलती रहेगी। पर्यावरण बचेगा तो धरती सुरक्षित रहेगी।

अनूठी पहल
अच्छा संदेश