आवास पर ली अधिकारियों की बैठक
मीडिया को रखा दूर
———————————————–
क्षेत्र के गरीबो व असहायों को घर घर वितरण हेतु राशन सामग्री की गाड़ियों को हरी झंडी दिखा किया रवाना
=======================
केकड़ी 5 जून (पवन राठी) राज्य के चिकित्सा मंत्री आज सरवाड़ व केकड़ी के दौरे पर रहे।पूर्व निर्धारित सभी सार्वजनिक कार्यक्रम कोरोना प्रोटोकाल के कारण रद्द कर दिए गए।
दोपहर दो बजे नगरपालिका परिसर में एक समारोह में गरीब व असहाय लोगो को राशन कीट वितरित किये जाने थे उसके बाद पंचायत समिति सभागार में अधिकारियों की बैठक ली जानी थी।
दोपहर दो बजे तक पालिका परिसर में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होकर मंत्री जी के आने का इंतजार करते ही रह गए लेकिन मंत्री जी का कार्यक्रम रद्द होने की सूचना अंत मे ढाई बजे दी जाकर पालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष आदि ने रश्म अदायगी करते हुए राशन कीटों का वितरण कर समारोह का समापन किया।
आवास पर हुए बैठक
—————————-
रघु शर्मा ने ब्लॉक स्तरीय विभिन्न अधिकारियों की अपने आवास पर ही बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए।
मीडिया को रखा दूर
————————–
रघु शर्मा के आवास पर ब्लॉक स्तर के विभिन्न अधिकारियों की बैठक से मीडिया को दूर रखा गया।आवास के भीतर मीडिया का प्रवेश निषेध रखा गया।जिसके कारण मीडिया कर्मियों को आनन फानन में बदले गए कार्यक्रमो की सूचना तक नही होने के कारण काफी मशक्कत करनी पड़ी।
राशन सामग्री के वाहनों को हरी झंडी दिखा किया रवाना
————————-
चिकित्सा मंत्री ने अपने अजमेर रोड स्थित आवास से ही विधान सभा क्षेत्र के गरीबो व असहायों को घर घर पंहुचाने के लिए सामग्री से लदे वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।