एक पहल सेवा की ओर से (सामाजिक संस्था) द्वारा कोरोना महामारी संकट में आज तक करीब 350 आटा कट्टा सुखी राशन सामग्री और साथ मे वस्त्रों का वितरण किया गया। सेवा परमो धर्म के सिद्धांत पर वर्ष 2016 से काम करने वाली संस्था ने
आज अपने निवास से गरीब और जरूरत मंदो को आटा के कट्टे और वस्त्र प्रदान किये,जिन्हें पाकर सभी बहुत खुश हुये। संस्था ने आज भगवान गंज,पर्वतपुरा, भजन गंज,आदर्श नगर से आये बहुत लोगो की मदद की।सेवा देने वालो में श्री जे.०पी. भाटी जी सेवानिवृत्त वन विभाग, का सहयोग रहा। सेवा देने वालो में संस्था के शैलेश गर्ग,अंश गर्ग,अनिल खंडेलवाल,नीरू गर्ग ही उपस्थित थे।।