केकडी 12 जून,(पवन राठी) / नगरपालिका केकडी द्वारा नवनिर्मित महाराणा प्रताप सर्किल का लोकार्पण रविवार को क्षेत्रीय विधायक व केबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार डाॅ. रघु शर्मा, द्वारा तिथि अनुसार ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया को ’वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप’ की जयन्ती पर मूर्ति एवं सर्किल का वर्च्युअल अनावरण पंचायत समिति केकडी सभागार में स्वयं के आवास, जयपुर से रविवार प्रातः 10. बजे किया जायेगा।पालिका अधिशाषी अधिकारी भगवत सिंह परमार ने बताया कि तत्पश्चात् दोपहर 12. बजे राजकीय चिकित्सालय के सामने अवस्थित महाराणा प्रताप सर्किल पर कमलेश कुमार साहू अध्यक्ष नगरपालिका मण्डल केकडी की अध्यक्षता एवं शैलेन्द्र सिंह शक्तावत अध्यक्ष ब्लाॅक काॅग्रेस कमेटी, महेन्द्रसिंह ढोस जिलाध्यक्ष राजपूत सभा अजमेर, अम्बिका चरणसिंह अध्यक्ष क्षत्रीय सभा केकड़ी, मोडसिंह राणावत पूर्व पार्षद के विशिष्ट आतिथ्य में ’वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप’ की मूर्ति पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ शहर के प्रबुदजन की उपस्थिति में कोविड-19 गाईडलाईन की पालना करते हुए कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।