सोशल मीडिया के जरिये चलायी “अब कोई जानवर भूखा नहीं सोएगा” मुहीम के सफल 57 दिन पूर्ण। सोशल मीडिया से जुड़े लोगों के सहयोग से मिली राशि से 57 दिनों से लगातार करवाई गौ माता, श्वानो, पक्षियों के भोजन की व्यवस्था के साथ 25 दिनों तक करवाया सड़क किनारे रहने वाले लोगों को भोजन।
सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अजमेर द्वारा प्रदेश में लगे जन अनुशासन पखवाड़े के प्रथम दिन से आज तक “अब कोई जानवर भूखा नहीं सोयेगा” महिम जारी है।
संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल एवं संयोजक नोरत बंसल ने बताया सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से मुहीम का प्रचार कर लोगों से इससे जुड़ने की अपील करि गयी थी जिससे लोगों का भरपूर सहयोग मिला और पूरी मुहीम जन सहयोग से प्राप्त राशि से ही करि जा रही है।
संस्था द्वारा पिछले 57 दिनों से नगर निगम अजमेर के पंचशील स्थित कांजी हाउस में रहने वाली गौ माताओं के लिए प्रतिदिन हरे चारे की एवं पानी की व्यवस्था करवाई जा रही है साथ ही शहर की सड़कों पर घूमने वाली गौ माता, श्वानो, एवं पक्षियों के भोजन की व्यवस्था करि जा रही है।
कोषाध्यक्ष जय गोयल एवं उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने बताया की संस्था द्वारा 57 दिनों में 60000 किलो से अधिक हरा चारा गौ माताओं को खिलाया जा चूका है इसी प्रकार 1100 किलो पक्षियों का दाना एवं 150 किलो से अधिक टोस्ट एवं बिस्किट्स श्वानो को खिलाये जा चुके हैं। साथ ही संस्था द्वारा पिछले 25 दिनों से सड़कों के किनारे रहने वाले लोगों 100 से अधिक लोगों को भोजन के पैकेट उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इसके अलावा पुष्कर घाटी में बंदरों को भी समय समय पर भोजन करवाया गया है। साथ ही 31 से अधिक जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री उपलब्ध करवाई गयी। भोजन व्यवस्था अब बंद कर दी गयी है।
आपको बता दें की सारथी संस्था दवरा पिछले 2 वर्षो से गौ माता के हरे चारे के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से “गौ सारथी” मुहीम चलायी जा रही है जिसमे लोगों को गौ माता की सेवा को आदत बनाने तथा अपने जन्म दिन, वैवाहिक वर्षगांठ एवं पूर्वजो की पुण्यतिथि पर गौ माता को हरा चारा खिलने के लिए प्रेरित किया जाता है और इस मुहीम में 351 से अधिक ट्रॉली हरा चारा खिलाया जा चूका है। पिछले वर्ष भी देशव्यापी लॉक डाउन में संस्था द्वारा 65 दिनों तक जानवरों के भोजन की व्यवस्था करि गयी थी।
मनीष गोयल 9928086468
देवेंद्र गुप्ता 9414003858