सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अजमेर द्वारा 16 अप्रैल से शुरू करि गयी अब कोई जानवर भूखा नहीं सोयेगा मुहीम लगातार जारी है।
संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल एवं संयोजक नोरत बंसल बताया की आज वीकेंड पर गंगा दशहरा एवं बटुक भैरव् जयंती के उपलक्ष में सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था द्वारा जन सहयोग से गौ माताओ को 1100 किलो हरा चारा खिलाया एवं 1 टेंकर पानी करी गयी।
संस्था द्वारा कैसर गंज, सीताराम बाजार, पद्मा डेरी, सेंट जोहन्स स्कूल, मदार गेट पर घूमने वाली गौ माता तथा नगर निगम अजमेर द्वारा संचालित कांजी हाउस में रहने वाली गौ माता को हारा चारा खिलाया।
गौ सेवा में मनेंद्र सिंह राठौड़, अश्वनी राठौड़, देवेंद्र गुप्ता, जय गोयल, राहुल गोयल आदि का सहयोग रहा।