-सभी 36 वार्डों और 7 गांवों में बिना पक्षपात और भेदभाव जरूरतमंद को बांटी जा रही है राशन
-’’जरूरतमंद परिवार भूखा नहीं सोए’’ का संकल्प लेकर मानवता के लिए कर रहे हैं पुनीत कार्य
-सभी सामग्री जिला रसद अधिकारी ने खरीदी, पारदर्शिता का रखा पूरा ध्यान

देवनानी ने बताया कि अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अधीन सभी 36 वार्डों और 7 गांवों में बिना किसी पक्षपात और बिना भेदभाव के, सभी जरूरतमंद और गरीबों को राशन सामग्री बांटी जा रही है। इसके लिए उन्होंने 7 हजार 246 बैग तैयार कराए। वार्डों में जरूरतमंदों और गरीबों को चिहिन्त किया गया। इसमें भी यह देखा गया कि वास्तव में कौन जरूरतमंद और बेहद गरीब है, जिनके पास कोरोना महामारी के दौरान लाॅकडाउन लगने के कारण काम-धंधा ठप होने से राशन नहीं है।
यह सामग्री है प्रत्येक बैग में
उन्होंने बताया कि सूखी राशन सामग्री के प्रत्येक बैग में 5 किलो आटा, एक किलो दाल, एक किलो चावल, आधा किलो तेल, सौ-सौ ग्राम मिर्ची, हल्दी व धनिया और एक किलो नमक शामिल है। यह पूरी सामगी्र जिला रसद अधिकारी द्वारा खरीदी है और उनकी टीम ने ही बैग तैयार कराए हैं। इस कार्य में पूरी तरह पादर्शिता अपनाई गई है, ताकि गरीबों और जरूरतमंदों को तय सामग्री पूरी और गुणवत्तापूर्ण मिले। इसी प्रकार सामग्री के बैग वितरित करने में भी पारदर्शिता का पूरा ध्यान रखा गया है।
पुनीत कार्य में राजनीति बिल्कुल नहीं
देवनानी ने बताया कि उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अधीन सभी वार्डों में सूची तैयार कर जरूरतमंदों को चिन्हित करने का काम भी पूरी तरह पारदर्शिता के साथ किया गया है। सामग्री वितरण में किसी तरह का भेदभाव और पक्षपात नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के पुनीत कार्य में ना तो पहले कभी राजनीतिक भावना मन में आई और ना ही कभी आएगी। वे राजनीति से ऊपर उठकर मानवता के लिए यह पुनीत कार्य करते हैं और करते रहेंगे।