24 जून 2021-भारतीय सिन्धु सभा राजस्थान की ओर से कोरानाकाल में विद्यार्थियों के लिये आॅनलाइन सिन्धी ई-बाल संस्कार शिविरों का समापन कल शुक्रवार 25 जून 2021 को किया जायेगा।
प्रदेश के भाषा,साहित्य मंत्री व कार्यक्रम संयोजक डाॅ. प्रदीप गेहाणी (जोधपुर) ने बताया विद्यार्थियों के लिये तैयार किये गये समूहों में अध्ययन चल रहा है जिसमें प्रदेशभर में 100 से अधिक सिन्धी शिक्षकों की टोली ने विभिन्न सत्रों में पढाने वाले विषयों की गतिविधियां करवा रहे हैं। तहसील स्तर तक संगठन की ईकाईयों व पूज्य सिन्धी पंचायतों के सहयोग से विद्यार्थियों की आॅनलाइन जूम मीटिंग में निःशुल्क आयोजन हो रहा है।
प्रदेश महामंत्री ईश्वर मोरवाणी ने बताया कि अलग अलग ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हो रहा है जिसमें चयनित विजेताओं को सम्मानित किया जायेगा। सम्मान में प्रशस्ति पत्र के साथ रूपये 37,000 के नकद राशि अप्रवासी भारतीय श्री दीपक चैनाणी के सहयोग से भी वितरित की जायेगी। प्रतिभागियों को ई रंगीन सर्टीफिकेट का वितरण भी किया जायेगा।
प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहनलाल वाधवाणी ने बताया कि शिविरों में भाषा, संस्कृति, साहित्य, तीज त्योहार, महापुरूषों के जीवन परिचय, बच्चों के सर्वांगीण विकास, योग, कैरियर की जानकारी, गीत संगीत के साथ छा़़़़त्राओं के लिये मेहंदी, व्यंजनों के ज्ञान के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी भी दी जा रही है।
राष्ट्रीय मंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि राजस्थान प्रदेश में ऐसे सिन्धी बाल संस्कार शविरों के समापन अवसर पर संतो महात्माओं के आॅनलाइन आर्शीवचन से सत्रों का समापन किया जायेगा। शिविर में 5 से 18 वर्षीय छात्र-छात्राओं को सम्मिलित किये गया है।
शिविरों को सुरेश कटारिया, श्रीमति वंदना वजीराणी (चित्तौडगढ) श्रीमति शोभा बसंताणी नवल किशोर गुरनाणी(जयपुर) गिरधारी ज्ञानाणी, राजकुमार दादवाणी (खैरथल) महेश टेकचंदाणी, मोहन कोटवाणी (अजमेर) मूलचंद बसताणी, दीपेश सामनाणी (जयपुर) राधाकिशन शिवलाणी (पाली) जय चंचलाणी,सावित्री (कोटा) घनश्याम हरवाणी (श्रीगंगानगर) सुरेश केसवाणी (बीकानेर) घनश्याम मंेघवाणी (हनुमानगढ) प्रकाश चन्द, राजा संगताणी वासदेव बसराणी(बालोतरा) वीरूमल पुरसवाणी,प्रकाश फुलवाणी, नरेश टहिल्याणी सहित शिक्षक ज्ञानवर्धन कर रहे हैं।
(ईश्वर मोरवाणी)
प्रदेश महामंत्री,
मो.09414349864