समाजसेवी भंवर सिंह पलाडा के जन्मदिवस को जिले भर में बड़े उत्साह व हषोल्लास से मनाया गया

जगह जगह हुऐ धार्मिक व रक्त दान कार्यक्रम
दिनांक 24.06.2021। समाजसेवी भवंर सिंह पलाडा का जन्मदिन जिलेभर में त्यौहार की तहर मनाया गया। भवंर सिंह पलाडा को बधाई देने के लिए सुबह से ही उनके निवास स्थान पर समर्थको का तांता लग गया। समर्थको ने पलाड़ा का माला व साफा पहनाकर एवं केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। भवंर सिंह पलाड़ा के द्वारा भी समर्थको को मिठाई और केक खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। शिवभक्त भवंर सिंह पलाड़ा के चाहने वालो ने भले ही पलाडा का जन्मदिन उन्हें मालाओ से लादकर और केक काटकर मनाया हो लेकिन पलाडा परिवार ने सेवा कार्य के साथ दिन की शुरूआत की। भंवर सिंह पलाडा अपनी पत्नी जिला प्रमुख श्रीमती सुशील कवंर पलाडा के साथ सुबह अपने निवास पर पूजा अर्चना करने के बाद शिवाल्य पहुॅचे। जहा उन्होने भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया। उसके बाद गौशाला में जाकर गायों को अपने हाथो से चारा खिलाकर पूण्य अर्जित किया। इसके पश्चात् वह लोहागल रोड स्थित वृद्वाश्रम पहुॅचे जहाॅ पर उन्होने अपने हाथो से बुजुर्गो को स्वादिष्ट व्यंजन खिलाएं और उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद भवंर सिंह पलाडा द्वारा अस्पतालो में मरीजो को फल वितरित किए गए। दिन भर धार्मिक एवं सेवा कार्य करने के बाद भंवर सिंह पलाडा ढोल ढमाको के साथ अपने जनाना अस्पताल स्थित फाॅर्म हाउस पहुचे। जनाना स्थित फाॅर्म हाउस पर भवंर सिंह पलाडा का जन्मदिन बडे धूमधाम से मनाया गया। जिले भर से आये भवंर सिंह पलाडा के समर्थक 51 किलो की माला, तलवार एवं स्मृति चिन्ह को भेट कर शुभकामनाएं प्रेषित की साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना की। किसी के द्वारा भगवान भोलेनाथ की तस्वीर तो किसी के द्वारा चांदी का मुकुट पहनाया गया एवं चांदी का स्मृति चिन्ह भंेट किया गया। भवंर सिंह पलाडा के जन्मदिन को लेकर उनके समर्थको में काफी उत्साह नजर आया। भवंर सिंह पलाडा के जन्मदिन पर प्रिंट और इलैक्ट्रानिक मीडिया सहित शहर की सडको पर पलाडा का रंग देखने को मिला। पलाडा के चाहने वालो ने उन्हे अपने-अपने अंदाज में बधाई दी। भंवर सिंह पलाडा दिन भर सोशल मिडिया पर छाये रहे। भवंर सिंह पलाडा के चाहने वालो ने फेसबुक को उनकी तस्वीरो से पाट दिया। जिलेभर में उनके पोस्टर एवं बैनर लगाये गये। वही दिन भर मोबाईल पर भी बधाई पर बधाई देने वालो का तांता लगा रहा।
भवंर सिंह पलाडा के जन्मदिन पर पार्टी पालिटिक्स से अलग हटकर सभी जाति धर्म के लोगो ने उन्हे आशीर्वाद दिया। जनप्रतिनिधियो प्रशासनिक अधिकारियों सहित सामाजिक संगठनो के लोगो ने भवंर सिंह पलाडा व उनकी पत्नी श्रीमती सुशील कवंर पलाडा को बधाईयाॅ दी। दैनिक नवज्योति के प्रधान संपादक दीनबंधु चैधरी ने पलाडा का माला पहनाकर और जिला प्रमख सुशील कवंर पलाडा को बुके भंेट कर जन्मदिन की बधाई दी। इस तरह दक्षिण विधायक अनीता भदेल, किशनगढ विधायक सुरेश टांक एवं उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने भी पलाडा का ेमाला पहनाकर और जिला प्रमख सुशील कवंर पलाडा को बुके भंेट कर जन्मदिन की बधाई दी। एडीएम सिटी गजेंद्र सिंह राठौड ने उनके निवास पर पहुंचकर उन्हे बुके भंेट किया और जन्मदिन की बधाई दी। प्रारंम्भिक जिला शिक्षा अधिकारी विभाग की जिला शिक्षा अधिकारी अंजना शुभम और अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी अरूण शर्मा सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारियों ने भी पलाडा का माला पहना कर स्वागत किया और उन्हे जन्मदिन की बधाई दी। हरजीराम जी चैधरी, अतिरिक्त निदेशक कृषि, ने भी पलाडा को जन्मदिन की बधाई दी। सरेराह परिवार की तरफ से सरेराह के चैयरमैन भवंर सिंह पलाडा के जन्मदिन पर माला पहनाकर जन्मदिन की बधाई दी गई। समस्त जिला परिषद एवं पंचायत समिति के सदस्यों ने उनका स्वागत किया गया। स्वागत की कडी में लगभग सभी पंचायत समितियों के प्रधानो ने भी जनाना स्थ्ति फार्म पर पहुच कर पलाडा दम्पति को शुभकामनाए प्रेषित की एवं अजमेर जिले की सभी पंचायत समितियों के समस्त विकास अधिकारियों द्वारा भवंर सिंह पलाडा के जन्मदिन पर उन्हे बधाई दी गई। जिला सरपंच संघ के अध्यक्ष हरिराम बना व अन्य पदाधिकारियों ने भी स्मृति चिन्ह भेट कर एव केक काटकर पलाडा को शुभकामनाए प्रेषित की। शुभकामनाए प्रेषित करने में गैर सरकारी एवं सरकारी कार्मिक संघो ने भी जैसे ग्राम सेवक संघ, कनिष्ठ लिपिक संघ इत्यादि ने। इस तरह जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मुरारी लाल वर्मा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, हरीश वरनजानी, अधिशाषी अभियंता, सहायक अभियंता तायल, कबीर अख्तर, अधीशाषी अभियंता, सैनी जी सहायक अभियंता सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियो ने भवंर सिंह पलाडा को उनके जन्म दिन की बधाई दी। इस तरह से विभिन्न संगठनो और एनजीओ के पदाधिकारियों ने पलाडा फाॅर्म हाउस पर उन्हे माला पहनाकर बधाई दी।
पूर्व मुख्यमंत्री वसंुधरा राजे सिंधिया ने फोन पर भंवर सिंह पलाडा को उनके जन्मदिन की बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
समाजसेवी भंवर सिंह पलाडा के जन्मदिवस पर अजमेर जिले के कार्यकर्ताओं एवं पलाडा के प्रेमियों ने धार्मिक कार्य एवं सेवा कार्य कर बनाया। भंवर सिंह पलाडा की तरफ से सभी पंचायत समिति मुख्यालयों, केकडी, सरवाड, बिजयनगर, भिनाय, मसूदा, रूपनगढ, किशनगढ, नसीराबाद, आदि जगहो पर रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने बढ चढकर भाग लिया । साथ ही अजमेर जिले में हजारेां गरीबो को खाद्य सामाग्री भी वितरण किया गया ।

error: Content is protected !!