श्रीरामदयाल व कलावती चौरसिया की स्मृति में होगा आयोजन
अजमेर/स्वामी विवेकानन्द के महानिर्वाण दिवस 4 जुलाई 2021 के अवसर पर विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी शाखा अजमेर द्वारा नाट्यवृंद संस्था के सहयोग से ‘शंखनाद प्रतियोगिता‘ का आयोजन किया जाएगा। संयोजक भारत भार्गव ने बताया कि इस निःशुल्क प्रतियोगिता में किसी भी आयुवर्ग के स्त्री-पुरूष, बच्चे भाग ले सकेंगे। प्रतिभागियोें को स्वामी विवेकानन्द के दिये गए चयनित संदेशों में से हिन्दी या अंग्रेजी के एक संदेश को प्रभावी रूप से एकाभिनय की तरह भावपूर्ण बोलते हुए तीन मिनिट का विडीयो बनाकर निर्धारित गूगल फार्म के माध्यम से दो जुलाई 2021 तक ऑनलाईन आवेदन करना होगा। सर्वश्रेष्ठ पाँच वीडियो को ‘श्रीरामदयाल एवं कलावती चौरसिया स्मृति सम्मान‘ के तहत नगद राशि या पुस्तक एवं स्मृति चिन्ह से पुरस्कृत किया जाएगा। परिणाम 4 जुलाई को घोषित होंगे। विस्तृत जानकारी विवेकानन्द केन्द्र राजस्थान की वेब साइट तंरंेजींदण्आमदकतंण्वतह तथा नाट्यवृंद के फेसबुक पेज पर उपलब्ध है।
उमेश कुमार चौरसिया
ट्रस्टी
‘श्री रामदयाल एवं कलावती चौरसिया स्मृति ट्रस्ट संपर्क-9829482601