विवेकानन्द के महानिर्वाण दिवस पर होगी ‘शंखनाद व चित्रकला प्रतियोगिता‘

श्रीरामदयाल व कलावती चैरसिया की स्मृति में होगा आयोजन

अजमेर/स्वामी विवेकानन्द के महानिर्वाण दिवस 4 जुलाई 2021 के अवसर पर विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी शाखा अजमेर द्वारा नाट्यवृंद संस्था के सहयोग से दो निःशुल्क प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। संयोजक भारत भार्गव ने बताया कि ‘शंखनाद प्रतियोगिता‘ में प्रतिभागियोें को स्वामी विवेकानन्द के दिये गए चयनित संदेशों में से हिन्दी या अंग्रेजी के एक संदेश को प्रभावी रूप से एकाभिनय की तरह भावपूर्ण बोलते हुए तीन मिनिट का विडीयो बनाना है। इसमें किसी भी आयुवर्ग के स्त्री-पुरूष, बच्चे भाग ले सकेंगे। दूसरी विवेक चित्रकला प्रतियोगिता 8 से 18 वर्ष के लिए है, इसमें दी गयी थीम के आधार पर चित्र बनाना होगा। दोनों प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए निर्धारित गूगल फार्म के माध्यम से दो जुलाई 2021 तक आॅनलाईन आवेदन करना होगा। सर्वश्रेष्ठ पाँच-पाँच प्रविष्टियों को ‘श्रीरामदयाल एवं कलावती चैरसिया स्मृति सम्मान‘ के तहत नगद राशि या पुस्तक एवं स्मृति चिन्ह से पुरस्कृत किया जाएगा। परिणाम 4 जुलाई को घोषित होंगे। विस्तृत जानकारी 7597526899 tatha विवेकानन्द केन्द्र राजस्थान की वेब साइट rajasthan.vkendra.org व नाट्यवृंद के फेसबुक पेज पर उपलब्ध है।

error: Content is protected !!