भा ज पा का पौधा लगाओ पर्यावरण ऑक्सीजन बढ़ाओ अभियान जारी

केकड़ी 29 जून (पवन राठी) / भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल द्वारा वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ कार्यक्रम के तहत मंगलवार को बूथ संख्या 12937 पर भारतीय जनता पार्टी एसटी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ अशोक मीणा के मुख्य आतिथ्य में पौधरोपण किया गया इस मौके पर डॉ मीणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजनीति के साथ-साथ सामाजिक सरोकार के कार्य भी नाम अनवरत करती रहती है कोरोना काल मे ऑक्सीजन की बढ़ती हुई मांग के मद्देनजर पर्यावरण संरक्षण के कार्य को प्राथमिकता दी है आज अल्प प्रवास के दौरान केकडी के कार्यकर्ताओं के मध्य उपस्थित होने का सौभाग्य मिला केकडी के कार्यकर्ता जुझारू व मेहनती है इनके कार्यो के लिए में सभी को साधुवाद देता हूँ।भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका ने कहा कि पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण के किये कार्यकर्ताओ की मेहनत व जज्बे के द्वारा किये गए कार्यो की में सराहना करता हूँ,मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी ने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा के निर्देशानुसार प्रदेशव्यापी कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ता वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ,ऑक्सीजन बढ़ाओ नारे के साथ केकडी के हर क्षेत्र में पौधरोपण कर रहे है।इस मौके पर भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका,भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी,सेवा ही संकल्प जिला संयोजक सत्यनारायण चौधरी,वृक्षारोपण संयोजक श्रीराम आचार्य,महामंत्री कमल सांखला,अनुसूचित जाति मोर्चा संयोजक धनराज नायक,किसान मोर्चा के रामनाथ चौधरी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!