आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को किया राशन वितरण

पुष्कर। प्रेम फॉर ऑल चेरिटेबल ट्रस्ट पुष्कर ने कॉरोना महामारी के चलते आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को खाद्य सामग्री वितरण करने का मुहिम चलाई गई है। इन दिनों लॉकडाउन के कारण रोजगार ना के बराबर है। रोजगार से सम्बन्धित परेशानियां दूर होने तक हर माह ऐसे परिवारों का खाद्य सामग्री वितरण की जायेगी।
ट्रस्ट अध्यक्ष पूजा शर्मा ने बताया कि इस महामारी में समाज के सभी वर्ग के लोगों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग मे आने वाले परिवारों को काफी परेशानी हो रही है। साथ ही लाभार्थियों को कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने तथा बचाव के लिए आवश्यक जानकारियां दी गई तथा हमेशा शारीरीक 2 गज दूरी बनाए रखने के लिए भी संकल्प दिलाया गया। संस्था द्वारा कोरोना संक्रमण रोकने तथा बचाव के लिए भी जन जागरूकता मिशन चलाया जा रहा है।
इस मौके पर ट्रस्ट सदस्य विनय शर्मा, शास्त्री लोकेश शर्मा, अनुराग बोहरा, प्रेमनारायण शर्मा, इन्दु बाला शर्मा, संजू शर्मा, बलदेव खत्री, शिवानी शर्मा, यश गौड़, दक्ष राजपुरोहित, वैष्णवी शर्मा, ईशान सातोरिया, हिमांशु कुमावत, शिवांश शर्मा, मनोज खारोल, कृष्णा शर्मा, नीना कुमावत, बालकिशन पंवार, इत्यादि उपस्थित रहें।

error: Content is protected !!