अजमेर 24 जुलाई। अजमेर नगर निगम किरायेदार सहयोग समिति का एक प्रतिनिधि मंडल नगर निगम, अजमेर के महापौर ब्रजलता हाडा व आयुक्त से मुलाकात कर नगर निगम की दुकानों को 99 वर्षीय लीज हेतु नियमन करने के लिए मिला।
प्रतिनिधि मंडल में संरक्षक मोती जेठानी ने बताया कि नगर निगम द्वारा किराये एवं लघु अवधि लीज पर दी गई दुकानों के 99 वर्षीय नियमन के लिए महापौर व आयुक्त महोदय से मिले व उन्हें जानकारी दी कि नगर निगम द्वारा दुकानों का किराया माह अक्टूबर, 2017 से जमा नही किया जा रहा है, परन्तु सभी दुकानदार अपना किराया देने में कोई संकोच नहीं कर रहे है।
प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार जैन
ने बताया कि महापौर को नगर निगम व सरकार के आदेशों की पालना करने को सभी व्यापारी तैयार है व नियम के अनुसार 99 वर्षीय लीज के जो आदेश जारी किए गए थे परन्तु आगे उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है,
सभी दुकानदार 99 वर्ष की लीज हेतु एकमुश्त राशि जमा कराने के लिए भी तैयार है इससे निगम की आमदनी भी बढेगी साथ-साथ व्यापरी हित में सरकार के लिए फैसला उचित रहेगा।
सचिव प्रकाश मनशानी ने मुलाकात में कहा कि यदि नगर निगम चाहे तो हमें छत को भी लीज पर दे सकती है, जिससे दुकानदार प्रथम तल व द्वितीय तल पर अपना व्यवसाय बढ़ा सकता है।
प्रतिनिधि मंडल को महापौर ब्रजलता हाडा व आयुक्त महोदय ने बताया कि आपका प्रकरण सरकार के पास भेज दिया गया है व सभी दुकानदारों के हित में फैसला लिया जाएगा।
मोती जेठानी
संरक्षक
9829007667