श्री राम काव्यपाठ राष्ट्रीय प्रतियोगिता : जिले के कवि और गीतकार की भी पढ़ी जाएंगी रचनाएं

अजमेर. 28 जुलाई। राष्ट्रीय कवि संगम द्वारा श्रीराम काव्यपाठ राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। 01 अगस्त से प्रारम्भ होने वाली इस ऑनलाइन प्रतियोगिता जिला, प्रांतीय व राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाएंगी। जिनके आवेदन प्राप्त होना शुरू हो गए है। उपाध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि प्रतियोगिता में स्व रचित रचनाएं शामिल नहीं की जाएंगी। प्रतियोगिता के लिए समिति की ओर से रचनाओं का संकलन तैयार किया जा रहा है। जिसके लिए कोई भी कवि या गीतकार अपनी रचना समिति के जिला अध्यक्ष ललित कुमार शर्मा को 9414416461 पर वॉटसअप कर सकते है। रचना में श्री राम की महिमा, उदारता, शक्ति और शील.सौंदर्य का वर्णन होना चाहिए। रचना से संबंधित वीडियो उपलब्ध हो तो वीडियो भी उपलब्ध करा सकते है। प्रतिभागी भाग लेने के लिए 9214435610, 9828067253, 9829083650, 9413719090 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

कंवल प्रकाश किशनानी
मो. 9829070059

error: Content is protected !!