देश में सिन्धी विश्वविद्यालय की स्थापना शीघ्र हो- तीर्थाणी

सिन्ध पाकिस्तान में मंदिर में तोडफोड व धर्मांतरण की निंदा-वाधवाणी

6 अगस्त -भारतीय सिन्धु सभा ने भारत सरकार से सिन्धी भाषा, साहित्य, सभ्यता व संस्कृति को जोडने के लिये सिन्धी विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग की है। राज्यस्तरीय सिन्धु महाकुम्भ 17 जून 2018 को पारित प्रस्ताव को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय को भिजवाया गया था। ें लेह लद्धाख में सिन्धु केन्द्रीय विश्वविद्यालय की प्रस्ताव का भी स्वागत किया गया। ऐसा निर्णय प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल वाधवाणी की अध्यक्षता में आयोजित वर्चुअल बैठक में लिया गया।
राष्ट्रीय मंत्री व प्रदेश प्रभारी महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि सभा की ओर से माननीय प्रधानमंत्री व शिक्षा मंत्री भारत सरकार से मांग की गई है कि संविधान की आठवी अनुसूची में मान्यता प्राप्त सिन्धी भाषा का विश्वविद्यालय स्थापना की शीघ्र घोषणा कर क्रियांन्विति की जाये जिससे युवाओं को शिक्षा के साथ रोजगार के अवसर भी उपलब्ध हो सके। विश्वविद्यालय की स्थापना मध्य भारत में होने से समाज का अधिक जुडाव होगा।
प्रदेश महामंत्री ईश्वर मोरवाणी ने बताया कि केन्द्र सरकार की ओर से लेह लद्धाख में सिन्धु केन्द्रीय विश्वविद्यालय की प्रस्ताव का भी स्वागत किया है चूंकि सिन्धु नदी के उद्गम स्थल पर निरंतर सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा का आयोजन किया जाता हे और लेह की संस्कृति से पूरे देश दुनिया का जुडाव हुआ है।
सिन्ध पाकिस्तान में धार्मिक स्थल तोडफोड की निंदा – वाधवाणी
सभा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल वाधवाणी ने सिन्ध पाकिस्तान में धार्मिक स्थलों में हो रही तोडफोड की कडे शब्दों में निदंा की व मांग की ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाई जाये व तोडफोड करने वालों को तुरन्त गिरफतार कर कडी कार्यवाही की जाये। श्री वाधवाणी ने जबरन धर्मातरण पर भी रोक लगाने की भारत सरकार से पहल करने की मांग की।
बैठक में सुरेश कटारिया, संगठन मंत्री डॉ. कैलाश शिवलाणी, भाषा व साहित्य मंत्री डॉ. प्रदीप गेहाणी, श्रीमति वंदना वजीराणी (चित्तौडगढ) श्रीमति शोभा बसंताणी(जयपुर) गिरधारी ज्ञानाणी, राजकुमार दादवाणी (खैरथल) मोहन तुलस्यिाणी, महेश टेकचंदाणी, कैलाश लखवाणी (अजमेर) मूलचंद बसताणी, नवलकिशोर गरनाणी (जयपुर) हीरालाल लखवाणी, कोकिलाबेन, राधाकिशन शिवलाणी (पाली) नरेश टहिल्याणी जय चंचलाणी, सावित्री(कोटा) घनश्याम हरवाणी (श्रीगंगानगर) टीकम पारवाणी, श्याम आहूजा सुरेश केसवाणी (बीकानेर) घनश्याम मंघनाणी (हनुमानगढ) वासदेव बसराणी, राजा संगताणी (बालोतरा) वीरूमल पुरसवाणी,प्रकाश फुलवाणी, भगवान नथराणी ने भी विचार प्रकट किये।

(ईश्वर मोरवाणी)
प्रदेश महामंत्री,
मो.9414349864

error: Content is protected !!