स्व .बडगुजर को किये श्रद्धा सुमन अर्पित

केकडी 19 अगस्त(पवन राठी)
भारतीय जनता पार्टी केकड़ी द्वारा केकड़ी के पूर्व विधायक व खादी ग्रामोद्योग बोर्ड राजस्थान सरकार के अध्यक्ष रहे स्वर्गीय शंभू दयाल बडगूजर की चौथी पुण्यतिथि अजमेरी गेट स्थित कटारिया विश्राम शाला में श्रद्धा पूर्वक मनाई गई।
इस अवसर पर भाजपा नेता राजेंद्र विनायका ने शंभू दयाल बडगूजर के जीवन पर प्रकाश डाला तथा कहा की वे अजातशत्रु थे तथा संगठन के प्रति उनकी सच्ची निष्ठा और समर्पण भाव था, पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी दी उसको पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया तथा आम जनता और कार्यकर्ताओं के सुख दुख में हमेशा तत्पर रहते थे कभी भी कार्यकर्ताओं को निराश नहीं करते जो भी काम होता है उसे पूर्ण करने का प्रयास करते थे।
पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह शक्तावत ने भी कहा कि स्व.बड़गुजर बहुत ही सरल सहज व्यक्तित्व के धनी थे हम सबको उनके जीवन से प्रेरणा लेकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए यही उनको सच्ची श्रृद्धांजलि होगी।मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी ने कहा कि सब.बडगुजर कार्यकर्ताओ से जीवंत व परिवारीक सम्पर्क रखते थे, भारतीय जनता पार्टी का गांवों तक विस्तार में स्व.बडगुजर के योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता है,स्व.सांवरलाल जाट व स्व.बडगुजर की जुगल जोड़ी को अभी भी क्षेत्र की जनता भूली नही है दोनों के शामिल प्रयासों से केकडी क्षेत्र में कई विकास के कार्य हुए है आज उनकी पुण्यतिथि पर हम सभी उनके पदचिन्हों पर चलकर पार्टी व क्षेत्र की जनता की सेवा का संकल्प लेते है।
इस अवसर पर अजमेर जिला देहात महामंत्री रायचंद बागड़ी, उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी,एसी मोर्चा जिला महामंत्री धनराज नायक, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामनिवास तेली, बलराज मेहरचंदानी अजमेर जिला देहात महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती आशा कवर, मंडल उपाध्यक्ष महावीर साहू ने भी विचारों के माध्यम से श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री रामबाबू सागरिया ने किया।
आभार मंडल मंत्री सुरेश सैन व गिरिराज खटीक ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर बड़गुजर की पुण्य स्मृति में 51 जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री के किट वितरण किए गए।
कार्यक्रम में अजमेर जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पूनम कवर, नगर पालिका प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र चौधरी, पार्षद मनोज जाखड़, केसी चौधरी ,महामंत्री अर्जुन सिंह शक्तावत, कमल सांखला, पूर्व मंडल अध्यक्ष शांतिलाल विनायका, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सांवरलाल जाट, नरेंद्र पारीक, दशरथ साहू, गजेंद्र शर्मा, प्रियकं दाधीच, शंकर लक्षकार, श्री राम आचार्य, घनश्याम वैष्णव, कमल शर्मा, भैरु साहू, रोहित जांगिड़, विनोद विजय, महेश नायक, पृथ्वी लाल मोची, रोहन राठी,दीपु माली, केदार शर्मा अनिता राठी सीमा जेतवाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अंत में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की गई।

error: Content is protected !!