’सीमा सुरक्षा व दाहरसेन‘ विषय पर चित्र बनाओ में प्रतिभागियों ने लिया भाग

अजमेर 19 अगस्त। सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन विकास एवं समारोह समिति द्वारा राष्ट्र रक्षा में बलिदान हुये सिन्धुपति महाराजा द्ाहरसेन की 1352वीं जयंती के अवसर पर सात दिवसीय ऑनलाइन आयोजन में चित्र बनाओ प्रतियोगिता विषय ’सीमा सुरक्षा व दाहरसेन‘ पर आयोजित की गई। चित्र बनाओ प्रतियोगिता तीन वर्गों में सम्पन्न हुई जिसमें कक्षा 01 से कक्षा 05 तक, दूसरा वर्ग कक्षा 06 से 12 तक एवं तीसरा वर्ग कॉलेज विद्यार्थी के साथ वरिष्ठजनों ने 105 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कोराना गाइडलाइन की पालना के कारण आगामी समय में कार्यक्रम आयोजित कर विजेताओं को सम्मानित किया जायेगा
महाराजा दाहरसेन की ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता शुक्रवार 20 अगस्त को
शुक्रवार को भारतीय इतिहास संकलन समिति के सहयोग से सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन की ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाय महाराजा दाहरसेन की ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता शुक्रवार 20 अगस्त भारतीय इतिहास संकलन समिति के सहयोग से सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन की ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार 20 अगस्त सांय 7 बजे से होगी। ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में सम्मिलित होने वाले प्रतिभागी 9828254282 व 9413691477 मोबाइल नम्बरों पर जानकारी ले सकते हैं।
राष्ट्र गौरवगाथा का आयोजन शनिवार 21 अगस्त को
महाराजा दाहरसेन का राष्ट्र गौरव गाथा में सप्तक संस्था की ओर से राष्ट्र भक्ति गायन पर शनिवार 21 अगस्त को सांय 7 बजे से ऑनलाइन प्रस्तुतियां दी जायेगी। इस आयोजन के लिए 9414416461 व 9414280867 मोबाइल नम्बरों पर जानकारी ले सकते हैं।
25 अगस्त 2021 को हरीभाउ उपाध्याय नगर स्थित सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन स्मारक पर श्रृद्धासुमन अर्पित कार्यक्रम आयोजित होगा। समारोह अजमेर विकास प्राधिकरण, नगर निगम अजमेर,म.द.स.विश्वविद्यालय सिन्धुशोध पीठ, पर्यटन विभाग और भारतीय सिन्धु सभा के सहयोग से आयोजित किये जायेगें।

समन्वयक,
9413135031

error: Content is protected !!