डेंगू ने पसारे पांव-चिकित्सा विभाग अलर्ट मोड पर

केकड़ी 29 अगस्त(पवन राठी)केकड़ी क्षेत्र में कोरोना का कोहराम अभी पूरी तरह से थमा भी नही की डेंगू ने पांव पसारने शुरू कर दिए है।
शहर के लाभ चंद मार्केट क्षेत्र में 7-8लोगो के डेंगू से पीड़ित होने की खबर पूरे शहर में जंगल की आग की तरह फैलने से शहर भर में सनसनी फैल गई और चिकित्सा विभाग भी अलर्ट मोड पर आ गया।
पी एम ओ डॉ दुर्गेश रॉय ने बताया कि सभी संभावित रोगियों सहित कुल 25 सैंपल लिए जाकर जांच के लिए भेजे जा चुके है।जांच रिपोर्ट आने पर ही वास्तविक स्थिति का पता लग पायेगा।एहतियातन क्षेत्र का घर घर सर्वे करवाया जा चुका है और पायथेरिम दवा का छिड़काव करवाया जा चुका है ।

error: Content is protected !!