पुजारी के हत्यारों को गिरफ्तार करने हेतु ज्ञापन दिया

केकड़ी 1 सितंबर(पवन राठी) सर्व ब्राह्मण समाज केकड़ी ने बुधवार को देवली में हुई पुजारी की हत्या के विरोध में उपखंड कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन उपखंड अधिकारी को देकर हत्यारो को तुरंत गिरफ्तार करने सहित 50 लाख कि आर्थिक सहायता दिलवाने व एक आश्रित को सरकारी नोकरी देने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया है कि देवली बस स्टैंड पर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर के पुजारी गोपाल पाराशर के साथ 30 30 अगस्त को शिवराज तेली व पारस उर्फ मोंटी तेली पुत्र द्वारका प्रसाद तेली द्वारा मारपीट की गई जिससे गोपाल की तुरंत मृत्यु हो गई।देवली पुलिस ने प्रथम सूचना रिपोर्ट संख्या 260/2021 अपराधियो के खिलाफ दर्ज की गई।
गौर तलब है कि गोपाल पाराशर काफी गरीब एवम विकलांग था मंदिर की 45 वर्षो से सेवा पूजा करके अपने परिवार का गुजर बसर कर रहा था।गोपाल के परिवार के पास आजीविका का कोई साधन नही है जिससे परिवार का गुजर बसर संभव हो सके।
अतः गोपाल के परिवार को 50 लाख की आर्थिक सहायता दिलवाई जावे एक आश्रित को सरकारी नोकरी दिलवाई जावे।गोपाल के हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार करके कठोर कानूनी कार्यवाही की मांग ज्ञापन में की गई है।

error: Content is protected !!